Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : अभी अभी :बल्लभगढ़ के गांव डींग के एक तालाब में डूबने के कारण दो मासूम बच्चों की मौत हो गई,बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : गांव डींग के एक तालाब में आज दो बच्चों की डूबने के कारण मौत हो गई, दोनों बच्चों के शवों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं। सदर बल्लभगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शरू कर दी हैं। खबर हैं कि दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे, उस दौरान दोनों बच्चों के पैर फिसल गई और तालाब में जा गिरे और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

एसएचओ अशोक कुमार का कहना हैं कि करीब साढ़े तीन बजे दोपहर के वक़्त सूचना मिली की गांव डींग के एक तालाब में दो बच्चे गिर गए जिसमें से एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई हैं,दूसरे बच्चे को गंभीर अवस्था में नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया। खबर हैं कि उस बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल में शव गृह में रखवा दिया हैं। जानकारी के मुताबिक मरने वाले बच्चे का नाम सत्यम पांडेय उम्र 12 साल हैं , दूसरे बच्चे का नाम नन्द किशोर हैं जिसकी उम्र करीब 11 साल हैं। सत्यम पांडेय रोशन नगर ,रेलवे रोड , गांव असावटी , पलवल व नन्द किशोर निवासी फौजी कालोनी , गांव असावटी ,पलवल का रहने वाला था। तालाब में यह दोनों बच्चे कैसे पहुंचे ,इसका सहीं कारण अभी नहीं मिल पाया हैं पर बतातें हैं कि दोनों बच्चे तालाब के पास खेल रहे थे और बारिश के पानी के कारण , गीली मिटटी होने से खेलते वक़्त दोनों बच्चे एक साथ फिसल गए और दोनों की मौत हो गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रहीं हैं। यह घटना पलवल -फरीदाबाद बॉर्डर पर घटित हुई हैं और यह दोनों बच्चे मजदूर के बताए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज एक राशन डिपो में छापेमारी करके अनाज की कालाबाजारी उजागर किया।

Ajit Sinha

प्रवासियों की मांगों की अनदेखी,और भेदभाव की नीति अपनाने वाले राजनैतिक पार्टियों को आने वाले चुनावों में सबक सिखाएगी-डॉ अजय

Ajit Sinha

महक जैन ने यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया फरीदाबाद का मान : नरेंद्र गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x