Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए बच्चों को तलाश कर,उसके माता-पिता को लौटा कर , उनके चेहरे पर लौटाएगें मुस्कान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  

फरीदाबाद : केंद्रीय गृह मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आज से पूरे भारत वर्ष  में ऑपरेशन मुस्कान 1  से 31 जुलाई 2017 तक चलाया जा रहा हैं। इस संबंध में आज सेक्टर -21 सी कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने अपने सभी अधिकारीयों के साथ एक बैठक की। इस ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जाएदा से जाएदा गुमशुदा बच्चों को तलाश कर उनके माता -पिता को सौप कर, उनके चेहरे पर मुस्कानों को लौटाए जाएं।

पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने अपने सभी अधिकारीयों को निर्देश दिए की अपने -अपने थाना क्षेत्रों में दो -दो पुलिस कर्मियों की टीमें बनाई जाए और इस ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जाएदा से जाएदा गुमशुदा बच्चों की तलाश किए  जाए। उनका कहना हैं कि जो पुलिस कर्मी इस अभियान को सफल बनाने में बेहतरीन तरीके से काम करेंगें, उन्हें पुलिस विभाग की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। साथ में उन्होनें लोगों से अपील की हैं कि गुमशुदा व लावरिश मासूम बच्चों की खबर पुलिस कंट्रोल रूम एंव नजदीक थाना व पुलिस चौकियों मे अवश्य दे ताकि उसके माता -पिता तक पहुंचा कर उनके चेहरे पर मुस्कानों  को लौटाया जा सकें।

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल को नहीं हैं जनता की फ़िक्र,उन्हें सिर्फ वाहवाही लेना पसंद हैं, लोग नारकीय जीवन बिताने को मजबूर : लखन सिंगला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला मजिस्ट्रेट गरिमा मित्तल ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर लागू कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के आदेश दिए है

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए की थी हर्ष हवाई फायरिंग, थाना धौज की टीम ने दोनों सगे भाइयों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x