Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सौतेले पिता ने 13 साल की बेटी से की रेप की कोशिश, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एक लड़की ने अपने सौतेले पिता पर जबरन  बलात्कार की कोशिश करने एंव मां बेटी को जान से मारनें की धमकी देने का सनसनी खेज आरोप लगाया हैं।  महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता धीरज के खिलाफ पोस्को एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर, आरोपी पिता धीरज को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि उसकी उम्र करीब 13 साल हैं और मैं  आठवीं क्लास में पढ़ती हूँ। उसने बताया कि बीते 10 जून को शाम 7 बजे  के करीब अपने छोटे भाई को घर के आंगन में खिला रहीं थी और उस वक़्त मेरी मम्मी अपने डियूटी पर गई हुई थी के समय उसका सौतेला धीरज उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। जब मैं जोर जोर से शोर मचानें लगी तो उसने मेरा मुंह बंद कर दिया और कहने लगा की यह बात किसी और को बताई तो दोनों मां बेटी को जान से मार दूंगा। जांच अधिकारी सहायक उप -निरीक्षक सुशीला की मानें तो पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पिता धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर ,उसे आज अदालत में पेश कर दिया गया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: तैराकी खेल के अधिकारी/कर्मचारियों के चयन 8 दिसंबर को खेल परिसर सेक्टर-12 में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए के लोग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से मुलाकात कर मॉल रोड बनवाने की मांग की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त एवं क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x