Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गर्लफ्रेंड ने 3 लाख रुपए लेने के बाद,केस में फंसाने की धमकी देने पर चाकू घौंप दिया-पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना पल्ला के अंतर्गत  एत्मादपुर पुल के पास गत 30 जून 2026 को एक महिला पर चाकू से हमला घायल कर दिया गया था जब वह ड्यूटी के लिए रोड पर खड़ी थी। घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला, फरीदाबाद की टीम ने आरोपित भैया लाल निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निहाल विहार दिल्ली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गत 3 जुलाई को पश्चिम विहार, दिल्ली से आरोपित को काबू कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, जिसको रविवार को जेल भेज दिया गया है।
आरोपित ने पूछताछ में बताया कि महिला व उसकी जान पहचान करीब 1 साल पहले ट्रेन में हुई थी। जिसके बाद वह एक दूसरे से मिलने लगे थे। इस दौरान महिला ने आरोपित से करीब 2,85,000 रुपये लिए थे तथा अब और पैसे मांग रही थी और ना देने पर केस में फसाने की धमकी देती थी। जिस पर आरोपित ने गत 30 जून को एत्मादपुर पुल पर चाकू से महिला पर हमला कर दिया था। चाकू को वह दिल्ली से खरीदकर लाया था। बता दें कि धीरज नगर निवासी एक महिला ने थाना पल्ला, फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ससुराल के पड़ोसी गांव के रहने वाले भैय्या लाल से 1 साल पहले उसकी ससुराल में ही जानकारी हुई थी। पिछले 7-8 महिने से आरोपित शिकायतकर्ता से प्यार होने की बात कह रहा था। जिस पर शिकायत कर्ता ने कहा कि वह उसे परेशान न करे। गत 30 जून की सुबह, जब शिकायतकर्ता कंपनी जाने के लिए एत्मादपुर पुल के पास खडी थी, तो आरोपित ने उसको मोटरसाइकिल पर साथ चलने के लिए कहा, जब वह नही चली तो आरोपी ने शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। शिकायत पर थाना पल्ला में मामला दर्ज किया गया था। 

Related posts

फरीदाबाद:यहां प्रकाशित मैगजीन, पुस्तक, समाचार पत्र जैसी सामग्री की दो-दो प्रतियां जमा करवाना अनिवार्य: विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा सरकार ने ईडब्ल्यूएस की आय सीमा बढ़ाई,6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज ओल्ड फरीदाबाद सब्जी मंडी के समीप पार्किंग की जगहों से बने फलों के बाजारों को उखाड़ फेंका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x