Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने रद्द की फाइनल सेमेस्टर परीक्षाएं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने 3 जुलाई, 2020 से ऑनलाइन मोड में होने वाली फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। हरियाणा सरकार द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 
इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के अकादमिक हित की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने तथा री-अपीयर के मामलों में राज्य सरकार के निर्देशों में निहित प्रावधानों के क्रियान्वयन की उचित प्रक्रिया अपनाने पर विचार-विमर्श के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक कमेटी का गठन किया है। विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने पर निर्णय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया जायेगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय फाइनल सेमेस्टर तथा मध्यवर्ती सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों के लिए जारी राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालना के लिए कटिबद्ध है तथा इनमें निहित प्रावधानों को लागू करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैै। 
उन्होंने आगे कहा कि अपने ग्रेड में सुधार करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा भविष्य में परिस्थितियां पुनः सामान्य होने पर पारंपरिक तरीके से परीक्षाओं का आयोजित करने की योजना है।  

Related posts

सरस मेले में हस्तशिल्प, हैंडलूम, जैविक उत्पाद, सजावटी वस्तुएं और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र

Ajit Sinha

महामरी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा को 28 जून (सुबह 5 बजे) से 05 जुलाई 2021 (सुबह 5 बजे) तक बढ़ा दी गई हैं-आदेश की कॉपी पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में तीन दिवसीय “ग्रांड दीवाली मेला -2024″का हुआ शानदार समापन, मेला मनोरंजन से रहा भरपूर -वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!