Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाग रहे एक शख्स पर जानबूझकर चढ़ाई रंजिशन तेज रफ़्तार स्कार्पियों गाड़ी, व्यक्ति की हालत गंभीर -केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:धौज थाना के अंतर्गत गांव सिरोही में बुधवार की शाम लगभग साढ़े 5 बजे एक स्कार्पिओ सवार एक शख्स ने एक शख्स पर जानबूझकर जान से मारने की नियत से स्कार्पियों गाड़ी चढ़ा दी, और वारदात के बाद गाड़ी को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। गाड़ी चढ़ाते और गाड़ी से आरोपित निकल कर भागते हुए साफ़ दिखाई दे रहा वायरल वीडियो में। असल में गांव धौज व सिरोही के दो गुटों के बीच कल बुधवार की शाम लगभग साढ़े 5 बजे झगड़ा हुआ था। गांव धौज पक्ष के एक स्कार्पियों सवार ने गांव सिरोही के एक शख्स पर जान से मरने की नियत से गाड़ी चढ़ा दी। और गाड़ी मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। 
इसमें शाहनवाज को गंभीर चोट आई है। इसके बाद ,गांव सिरोही पक्ष के लोगों ने धौज के एक शख्स की जम कर पिटाई कर दी। जिसका नाम असलम है। दोनों ही पक्षों के दो लोग घायल है जिनका अलग -अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। थाना धौज में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। धौज पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि गांव सिरोही पक्ष के खिलाफ मार पीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो सवार शख्स जिसने शाहनवाज को जोरदार टक्कर मारी हैं वह दबंग टाइप के लोग है, और पैसे वाला है। इसका अच्छा ख़ासा कारोबार है। इसकी घायल शाहनवाज ने पुलिस से मुखबिरी की थी। इसी लिए सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है।   

Related posts

फरीदाबाद: प्रगति रैली की तैयारी पूरी, विधायक राजेश नागर ने देखे इंतजाम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लिंग्याज़ विद्यापीठ ने सफल मेगा जॉब फेयर 2024 का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लापता बच्चों को अपनों से मिलाने में मदद करेगी जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की खोज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x