Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ में 4 लड़कों ने बॉय फ्रेंड के सामने एक -एक करके 20 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात एक 20 वर्षीय लड़की के साथ 4 लड़कों के द्वारा सामूहिक बलात्कार करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस रेप कांड में बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता के बॉय फ्रेंड सहित 4 -5 अज्ञात लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस की माने तो जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हैं, ऐसे कुछ पहलू पुलिस को मिले हैं।

बल्लबगढ़ डीसीपी राजेश कुमार की माने तो पीड़िता की उम्र तक़रीबन 20 साल हैं, वह मंगलवार की रात प्रति दिन की तरह अपने बॉय फ्रेंड के साथ बाइक पर सवार होकर सेक्टर -3 से चल कर गुरुग्राम कैनाल के रास्ते आईएमटी की तरफ जा रहे थे,क्यूंकि रास्ता बिल्कुल सुनसान हैं। जैसे ही वह लोग आईएमटी के नजदीक पहुंचे तो वहां पर 4 लड़कों ने उन्हें रोक लिया। उनमें से तीन लड़कों ने उसके बॉय फ्रेंड के साथ खड़े हो गए और उनमें से एक शख्स लड़की को झाड़ियों में दूर तक खींच कर ले गया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उनका कहना हैं कि जब बलात्कार करके पहले वाला लड़का जब वापिस आ गया तो फिर दूसरे लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। इसी तरह से तीनों लड़कों ने एक -एक करके लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि सेक्टर -3 में पीड़िता व उसका बॉय फ्रेंड किराए के मकान में रहते हैं और दोनों एक ही साथ एक निजी कंपनी में नौकरी भी करते हैं। इस प्रकरण में पुलिस ने पीड़िता के बॉय फ्रेंड सहित 4 -5 लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा किया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: हनीट्रैप मे सरकारी कर्मचारी को फसाने वाली महिला को ब्लैकमेलिंग के 50000 रुपए सहित किया अरेस्ट

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर करेंगे नियुक्ति पत्र वितरित।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति की करी समीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x