Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : अभी अभी : न्यू टाऊन रेलवे स्टेशन पर गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में तीन लोग आ गए ,एक की मौत, दो गंभीर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदबाद :अभी अभी न्यू टाऊन रेलवे स्टेशन पर आगरा से दिल्ली की तरफ लौट रही गतिमान एक्सप्रेस के चपेट में तीन लोग आ गए जिसमें एक शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो शख्स गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ईलाज हेतु नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, इस घटना के बाद जीआरपी,आरपीएफ व आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं।
खबर हैं कि न्यू रेलवे स्टेशन पर तक़रीबन साढ़े 7 बजे एक शटल गाडी आकर रुकी ही थी और उसमें से यात्री रेलवे ट्रैक उत्तर कर पार कर रहे थे, ठीक उसी वक़्त आगरा से तेज गति से चलकर गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली की तरफ लौट रहीं थी, के चपेट में तीन यात्री चपेट में आ गए। इस हादसे में एक शख्स की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी, आरपीएफ व आस पास के थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई ताकि बिगड़ते हालत को वक़्त रहते हुए काबू किया जा सकें।

Related posts

फरीदाबाद: मालामाल बनने के चक्कर में अपने ही रिश्तेदार को लूटा, क्राइम ब्रांच ने मामले में दो आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

आरक्षण के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम कर रहे है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने कर्मचारी रामआसरे को निलंबित को लेकर किया चक्का जाम, प्रदर्शन व नारेबाजी की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x