Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:पति को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर महिला से किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जांच, एसीपी ओल्ड करेंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद किडनी के बदले पति को सरकारी नौकरी दिलाने के सनसनीखेज मामले की जांच अब पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने एसीपी ओल्ड फरीदाबाद को सौप दी हैं, जांच के बाद ही इस प्रकरण पर से असली पर्दा उठेगा , और सभी आरोपितों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। फ़िलहाल पुलिस की माने तो इस प्रकरण में 6 आरोपित हैं, और इसमें क्यूआरजी अस्पताल, सेक्टर -16, फरीदाबाद का एक कर्मचारी भी शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व पति की फेसबुक पर किडनी दान करने का विज्ञापन देखा था जिस पर , यूं ही नॉर्मली, महिला ने ओके कर दिया था। इसके बाद आरोपितों ने महिला से संपर्क किया था। महिला ने आरोपितों को किडनी दान करने के लिए मना कर दिया था लेकिन आरोपितों ने महिला को किडनी दान करने के बदले पति को सरकारी नौकरी का लालच दिया था।

आरोपितों ने पीड़ित महिला के फर्जी कागजात अपनी पत्नी के नाम से बनवाए और अगस्त 2022 में क्यूआरजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला की किडनी ट्रांसप्लांट करवा दी. इस मामले में कुल छह लोग लिप्त हैं, जिसमें क्यूआरजी अस्पताल का कर्मचारी भी शामिल हैं। महिला की शिकायत मिलने पर इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच एसीपी ओल्ड द्वारा की जा रही है।

Related posts

जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 के सम्बन्ध में हरियाणा ने किया कमेटी का गठन, मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद टीम ने अवैध तरीके से डीजल बेचने वालों पर की कार्रवाई

Ajit Sinha

नगर निगम ने 4400 एलईडी स्ट्रीट लाइट्स खरीदने के लिए दिया आर्डर-कुलभूषण गोयल

Ajit Sinha
5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x