Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

500 गुमशुदा बच्चों के परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने वाले हरियाणा पुलिस के एएसआई राजेश कुमार हुए सम्मानित   

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के एएसआई राजेश कुमार को लापता बच्चों को तलाश कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपने में उल्लेखनीय प्रतिबद्धता के लिए ओडिशा के कटक में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। एम्स, भुवनेश्वर के पूर्व निदेशक डॉ. अशोक कुमार महापात्रा द्वारा यह सम्मान दिया गया।

एएसआई राजेश कुमार ने देश भर में अब तक 500 से अधिक लापता बच्चों को तलाश कर उन्हें फिर से घर लौटने में मदद की है। राजेश कुमार ने कहा कि मुझे इस नेक काम में मेरे सभी वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण समर्थन है। यहां तक कि मेरा परिवार मेरे काम के समय, जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझता है जिसकी वजह से मैं मासूम बच्चों व जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार प्रयारत हूं।
                
समारोह का आयोजन ओडिशा राज्य में जरूरतमंद लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था, साबित्री जन सेवा द्वारा किया गया था। इस अवसर पर एनएचआरसी दिल्ली के कोर सदस्य मनोज जेना, ओडिशा मानवाधिकार आयोग के सदस्य असीम अमिताभ दास, पर्यावरणविद् डॉ. रीना राउटर और एम्स भुवनेश्वर के रजिस्ट्रार डॉ. बिधु भूषण मिश्रा भी उपस्थित थे।  

Related posts

फरीदाबाद: अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

आरजू और अनमोल बिश्नोई -हेरी बॉक्सर गैंग के पांच खूंखार शूटरों को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:कृत्रिम अभाव की अफवाहों पर न जाए, गैस-पेट्रोल की सप्लाई पूरी : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!