Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सेक्टर 4 की स्लम बस्ती पहुंच कर विपुल गोयल ने सभी महिलाओं से राखियां बंधवाई, तोहफ़े में दी साड़ियां ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद:  हर साल की भांति इस वर्ष भी उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने स्लम की महिलाओं से राखियां बंधवा कर रक्षा बंधन त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया । सेक्टर 4  की स्लम बस्ती पहुंच कर विपुल गोयल ने सभी महिलाओं से राखियां बंधवाई और 3 हजार से ज्यादा महिलाओं को तोहफे में साड़ियां भी वितरित की। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार जिस तरह कार्य कर रही है, वही उनकी रक्षा करने और आत्मनिर्भर बनाने का सच्चा प्रयास है। स्लम की महिलाओं को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि जल्द ही उनके क्षेत्र की सभी सड़कें पक्की कर दी जाएंगी। उन्होने कहा कि राखी का मान रखते हुए वो क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

विपुल गोयल ने कहा कि बहनों को 36 घंटे के मुफ्त सफर के अलावा सरकार ने बेटियों के लिए जो योजनाएं चलाई हैं ,वही बहन-बेटियों के लिए रक्षा बंधन का सबसे बड़ा तोहफा है। उन्होने कहा कि शिक्षा,सुरक्षा,खेल से लेकर रोजगार तक महिला सशक्तिकरण के लिए बीजेपी सरकार ने एतिहासिक कार्य किया है। इस मौके पर बीजेपी सीही मंडल अध्यक्ष बी एन पांडे,एन के गर्ग, कुलदीप तेवतिया, हरि लाल गुप्ता,महेश कुमार,राज कुमार,राधिका गुप्ता,रेखा राजपूत,सीमा भारद्वाज,विजय शर्मा, राकेश सूरी, गुंजन, राजेश कश्यप, अनिल कश्यप समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह बीते 14 महीनों में अपने महकमें को मस्त माहौल में रखा, साथ में आमजनों को भी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारती की हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने गला काट कर की थी, डीएलएफ क्राइम ब्रांच तीन आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेहतपुर की सरकारी स्कूल बना शराबियों का अड्डा, मौके पर पहुंचे एल एन पाराशर ने दी लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x