Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनएच -2 पर तेज गति से कार चला कर कार चलाना सीख रहे दो दोस्तों की कार मेट्रो पिलर से जा टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सेक्टर-31 के अंतर्गत नेशनल हाइवे -2 पर आज सुबह लगभग 7 बजे दो दोस्त तेज गति से वैगनार कार चलाते वक़्त संतुलन बिगड़ की गई और मेट्रो पिलर से टकरा कर फुटफाथ पर पलट गई। यह दोनों लड़के कार चलाना सीख रहे थे। इस सड़क हादसे में एक लड़के की मौत हो गई। जबकि दूसरे लड़के को गंभीर हालत में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया हैं जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की माने तो मृतक लड़के के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। जहां पर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही हैं। दोनों लड़के आपस में अच्छे दोस्त थे। 

मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार , उम्र 20 साल व आकाश निवासी लक्क्ड़पुर, सूरजकुंड, फरीदाबाद हैं। यह दोनों लड़के आपस में अच्छे दोस्त हैं। आज सुबह लगभग 7 बजे नेशनल हाइवे- 2 स्थित मेवला महराजपुर के पास उपरोक्त दोनों लड़के वैगनार कार में सवार होकर कार चलाना सीख रहे थे। इनकी कार काफी तेज गति में थी। इस लिए कार पर नियंत्रण नहीं कर पाए और मेट्रों पिलर से टकरा कर फुटफाथ पर पलट कर फुटफाथ पर चढ़ गई। इस घटना में कार सवार राज कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त आकाश गंभीर रूप से  घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर में रैफर कर दिया जहां पर इस वक़्त घायल आकाश का ईलाज चल रहा हैं। 

Related posts

खेड़ीपुल इलाके के प्रिंस ज्वैलर्स की दूकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के गहने व नगदी चोरी कर ले गए, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने बल्लभगढ़ व पलवल में देशी कट्टे के नोंक पर लूटने वाले तीन लूटेरों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ने फरवरी 2020 में 8 जांच दर्ज,13 केसों की जांच पूर्ण की है,10  जिलों से संबंधित जांच की अन्तिम रिपोर्ट पहले भेज दी गई हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!