Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: प्रेम जाल में फंसाकर व्यापारी के बेटे को बंधक बना फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपित अरेस्ट, लड़कियां।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कार स्पेयर पार्ट व्यापारी के बेटे को प्रेम जाल में फंसा कर, फिर उसे  बंधक बनाकर,छोड़ने की एवज में 2 लाख रुपए की फिरौती मांगने  के सनसनीखेज मामले में क्राइम ब्रांच- 85 की टीम ने दो आरोपितों को अरेस्ट किया है। और अपहृत बेटे को सकुशल छुड़ा कर, परिजन के हवाले कर दिया हैं। अरेस्ट आरोपितों के नाम सिमरनजीत उर्फ आरव उर्फ बाबे तथा अतुल उर्फ काले हैं।    

इंचार्ज जोगिंदर सिंह ने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों में सिमरनजीत उर्फ आरव उर्फ बाबे तथा अतुल उर्फ काले का नाम शामिल है। आरोपित सिमरनजीत, संजय कॉलोनी व अतुल, पर्वतीय कॉलोनी का निवासी है। आरोपितों ने अपनी दो अन्य महिला साथियों मंजू तथा शीला  के साथ मिलकर पहले तो पीड़ित कमल को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद दो दिन पहले उसको मिलने के लिए प्लान के मुताबिक बीपीटीपी स्थित फ्लैट पर बुलाया जहां उसे बंधक बना लिया। न्यू जनता कॉलोनी निवासी कमल के पिता नरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गत 9 मई 2022 को किसी लड़की ने फोन करके उसके 30 वर्षीय बेटे कमल को खेड़ी पुल बुलाया।

वहां कमल को किसी ने उस लड़की के साथ मिलकर किडनैप कर लिया और बंधक बनाकर रखा है। अपहरणकर्ताओं ने कमल को छोड़ने के लिए उसके पिता से फोन पर 2 लाख रुपए की फिरौती मांगी और फिरौती ना देने की सूरत में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगे। पीड़ित के  पिता की शिकायत के आधार पर आरोपितों  के खिलाफ फिरौती मांगने, षड्यंत्र रचने इत्यादि कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों  की तलाश शुरू की गई। आरोपित इसके बाद कमल को गाड़ी में बिठा कर इधर-उधर घुमाने लगे। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तकनीकी का गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कमल का पता लगा लिया और उसे छुड़ाने के लिए गाड़ी के पास पहुंचे जहां पुलिस को देख कर आरोपित  कमल को  गाड़ी में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कमल को गाड़ी से सकुशल बरामद कर लिया। इसके पश्चात आगे की कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपितों  को कल चंदेला चौक से अरेस्ट कर लिया। आरोपितों  को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें मामले में शामिल के बारे में पूछताछ की जा रही है जिन्हें जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: कनिष्का टावर के बी-1 टॉवर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग में बिजली के 32 मीटर व केवल जलकर हुई खाक।

Ajit Sinha

सूरजकुंड की वादियों में आपदा के समय प्रयोग हुए बेहतरीन प्रयोग सांझा करेंगे देशभर से पहुंचे आपदा मित्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद:वार्ड 31 की बीजेपी प्रत्याशी शेफाली सिंगला बोली,मुझे पार्षद भारी मतों जीता, कमल खिलाओं वार्ड को बहुत ही सुंदर बनाऊंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x