Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : टूटेंगें :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा एसआरएस चौक, पलवली रोड, मास्टर रोड पर बने अवैध निर्माणों को तोड़ने की जारी किया नोटिस।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में पिछले कुछ समय में जिन- जिन जगहों पर अवैध निर्माणों को निर्माणकर्ताओं ने मना करने के वावजूद अपने -अपने निर्माणों को बना लिए हैं,उन सभी निर्माणकर्ताओं को ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जोन के सम्बंधित विभाग के द्वारा नोटिस जारी कर दिया हैं और जल्द ही बने हुए उन सभी अवैध निर्माणों को बुल्डोजरों की सहायता से तोड़ दिया जाएगा।
खबर हैं कि ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन ने सोमवार को अपने टीम के साथ मास्टर रोड, एसआरएस चौक,पलवली रोड व फरीदाबाद शहर व डीएलएफ एरिये में बने हुए अवैध निर्माणों का जायजा लिया जिसे नगर निगम के एसडीओ व जई ने कई बार निर्माण करने से रोका था। वावजूद इसके निर्माणकर्ताओं ने अपने -अपने अवैध निर्माणों को बना लिया हैं। इन सभी निर्माणकर्ताओं को ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के सम्बंधित विभाग के द्वारा नोटिस तैयार कर दी गई हैं जिसे जल्द ही निर्माणकर्ताओं को भेज दिया जाएगा और अगले हफ्ते में संभवता तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इसके लिए ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारीयों ने अपनी तैयारियां करने शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास चलती कंटेनर शार्ट -शर्किट के कारण लगी भयंकर आग,सारा सामान जल कर खाक 

Ajit Sinha

फरीदाबाद/पलवल ब्रेकिंग: हरियाणा सीएम फ़्लाइंग की छापेमारी की करवाई के दौरान मिले 10000 लीटर मिलावटी तेल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 मार्च को : सीजेएम सुकिर्ती गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x