Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ; जिला नगर योजनाकार एंव विजिलेंस ने आज गांव गौंछी और सेक्टर -56 में अवैध रूप से बने निर्माणों को बुल्डोजर से किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस द्वारा आज गांव गौंछी व सेक्टर – 56 में बन रहे अवैध निर्माणों पर जमकर चलाया बुल्डोजर। अधिकारी की माने तो तक़रीबन 6 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनी विकसित किए जा रहे थे। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में की गई।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम ने सेक्टर -56 व गांव गौंछी में करीब छह एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनी को विकसित किया जा रहा था जिसमें तीन प्रॉपर्टी डीलरों की ऑफिस, रोड नेटवर्क, बाउंड्रीवॉल,4 रिहायशी निर्माण व 50 डीपीसी अवैध रूप से बने हुए थे जिसे आज बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित हैं। इस दौरान पुलिस बल के नेतृत्व सेक्टर -55 थाने के एडिशनल एसएचओ दिलबाग़ सिंह कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख उनके विभाग जई सूरज कत्याल, बसंत कुमार, सुरेश कुमार व प्रदीप कुमार कर रहे थे।

Related posts

ग्रीन फील्ड लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित नि:शुल्क हेल्थ चैक अप कैम्पों का लाभ सैकड़ों लोगों ने उठाएं : रश्मि भड़ाना

Ajit Sinha

फरीदाबाद:प्रदूषण स्तर बढ़ने पर ग्रेप-3 की पाबंदियां लागू-डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में, विजयादशमी पर चौथा पुतला किसका, को रावण, कुम्भ करण और मेघनाथ के पुतले साथ जलाए गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x