Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के अलग -अलग कालोनियों में अवैध रूप से चल रहे 6 आर.ओ प्लांटों को किया सील।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज शहर के अलग -अलग कालोनियों में अवैध रूप से चल रहे आधा दर्जन से अधिक आर ओ पलांटों को सील कर दिया। अधिकारी की माने तो इस तरह के आर ओ प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला निगम का बखूबी जारी रहेगा।
कार्यकारी अभियंता ॐ वीर सिंह का कहना हैं कि ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहीर बाड़ा,न्यू अहीर बाड़ा ,भूड़ कालोनियों में अवैध रूप से बोरिंग करके व सारे कानूनी नियमों को ताक पर रख कर आर. ओ प्लांटों को धड़ल्ले से चलाए जा रहे थे जिसे आज उनकी टीम ने सील कर दिया। उनका कहना हैं कि यह लोग प्लास्टिक के 20 लीटर के बोतलों में पानी भर कर बाजारों खुलेआम बेच रहे थे जिसका अधिकार उनके पास नहीं हैं , यह लोग अवैध रूप से आर ओ प्लाट चलाते हैं और लोगों के सेहत से खिलवाड़ करते थे। इस कारण से आज करीब आधा दर्जन से अधिक आर. ओ प्लांटों को सील कर दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद:चुनाव के मद्देनजर जिला के स्कूल दो दिन रहेंगे बंद: डीसी

Ajit Sinha

मटिया महल की जमीन पर भूमाफियाओं ने खडी की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग,एसडीएम ने की जांच शुरू

Ajit Sinha

‘विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस’पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में अधिक पाई जाती है ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x