Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ब्रेजा कार में बिठा कर अपने ही दोस्त से लाखों रुपए लूटने के एक मामले तीन आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: दोस्त ने अपने साथियों के संग मिलकर शिकायतकर्ता को ब्रेजा कार में बिठाकर सेक्टर-37 क्षेत्र से सूरजकुंड इलाके में ले गया, और लूट की वारदात को अंजाम दिया ,और उसे रोड पर छोड़ कर फरार हो गए। इस मामले में थाना सराय खाव्जा, फरीदाबाद में लूट से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आज शुक्रवार को इसी केस में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने तीन आरोपित को गिरफ्तार किए है इनके पास से लूटी गई रकम में से कुल 85000 रुपए और वारदात में इस्तेमाल की गई ब्रेजा कार पुलिस ने बरामद की है , गिरफ्तार आरोपितों के नाम विशाल(24) निवासी सूरजकुंड, फरीदाबाद, अमित (25) निवासी प्रहलादपुर, दिल्ली व अजय (20) निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर, फरीदाबाद है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार नीतीश निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश ने थाना सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 29 अप्रैल को वह अपने दोस्त विकास के साथ सेक्टर- 37 हुड्डा मार्केट फरीदाबाद में इंडियन बैंक से पैसे निकालने गया था जहां पर विकास के पास अजय नाम के लड़के का फोन आया जिसने पूछा कि कहा हो, तो विकास ने बताया कि सेक्टर-37 मार्केट, फरीदाबाद में है। जब शिकायतकर्ता व विकास सराय मेट्रो की तरफ जाने लगे तो अजय अपने दो दोस्तों के साथ ब्रेजा गाड़ी में बैठा था उसने उन्हें आवाज देकर बुलाया और कहा कि गाड़ी में बैठो फिर अजय उनको गाड़ी में सूरजकुंड  क्षेत्र की तरफ ले गया और अपने साथियों के साथ मिलकर विकास से 1.80 लाख रुपये से लूट लिए और अमित ने नीतीश के फोन का लॉक खुलवा कर 99,000 रुपये ट्रांसफर करवा लिए । जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि अजय, शिकायतकर्ता नीतीश व विकास का जानकारी है, वह लक्कड़पुर में उनका पड़ोसी था। गत 29 अप्रैल को नीतीश व विकास सेक्टर-37 स्थित बैंक से पैसे निकलवाने आए थे। विकास ने बैंक से 1.80 लाख रुपये निकलवाएं   थे। उसी दिन अजय का, विकास को फोन आया और कहा कि फरीदाबाद में ही हो तो मिलने आना। सेक्टर- 37 मेट्रो स्टेशन के पास से अजय अपने साथी अमित व विशाल के साथ ने नीतीश व विकास ब्रेजा गाडी में मिला। जिन्होंने उनको गाड़ी में बैठाया और मेवला महाराजपुर होते हुए सूरजकुंड रोड  ले जाकर विशाल से 1.80 लाख रुपये लूट लिए तथा नीतीश के फोन से 99,000 रुपये ट्रांसफर करवाकर लिए, इसके उपरांत नीतीश व विकास को अलग-अलग जगहों पर छोड दिया।
अपराध शाखा की टीम ने 85,000 रुपये व वारदात में प्रयोग ब्रेजा गाडी को बरामद कर लिया है, जिनको  आगामी कार्रवाई के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने 528 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त किया बरामद, 4 को दबोचा 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीयूईटी (यूजी) की लिखित परीक्षा के मद्देनज़र परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लागू: जिलाधीश विक्रम सिंह

Ajit Sinha

चंडीगढ़:मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने फरीदाबाद के रंजीत को 100000 रूपए मदद देने की घोषणा की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x