Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद ब्रेकिंग: मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने की फ़रीदाबाद में 47 कमल खिलाने की अपील


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद की भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने फरीदाबाद की जनता से अपील की है कि रविवार को होने वाले नगर निगम चुनाव में कमल खिलाना है। इतने वोट कमल पर डालें कि 12 मार्च को जब ईवीएम से वोटों की गिनती हो तो भाजपा की रिकॉर्ड जीत हो । यह बात श्रीमती जोशी ने  शुक्रवार को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद शनिवार को जारी बयान में कही।प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान  फरीदाबाद की देवतुल्य जनता ने भारतीय जनता पार्टी का मजबूती से समर्थन किया है कमल पर वोट देने का वादा किया है ।

जनता यह जानती है कि उनके अधिकार भाजपा के राज में ही सुरक्षित हैं। भाजपा ने सदा निष्पक्ष भाव से जनसेवा करके आम जनमानस को सुविधाएं  देने का काम किया है। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता विकास के नाम पर वोट देकर अपने लिए मजबूत ट्रिपल इंजन की सरकार चुनेगी। प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा कर रही है और योजनाओं के माध्यम से जन जन को सशक्त कर रही है । ट्रिपल इंजन सरकार बनने के बाद फरीदाबाद  शहर का विकास और बेहतर तरीके से किया जाएगा।

एक  वोट मेयर को और एक वोट  पार्षद को, 2 अलग अलग वोट करें मतदाता : प्रवीण  बत्रा जोशी
श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने  मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव में दो मशीनें होंगी। मतदाता एक  वोट मेयर को चुनने के लिए और एक  वोट पार्षद को चुनने के लिए करें । हमें सावधानी से वोट करते हुए कमल के निशान पर वोट देकर विकास की राह बनानी है। मेयर चुनाव में  कमल के फूल पर वोट से  पांच लाख से ज़्यादा मतों से  जीत का रिकॉर्ड बनाना है और सभी 46 वार्डों में कमल खिलाना है । श्रीमती जोशी ने  कहा कि ग़रीब का भला और देश व प्रदेश का विकास कोई कर सकता है तो वो भारतीय जनता पार्टी है । भारतीय जनता पार्टी है तो आपका भविष्य स्वर्णिम है। फ़रीदाबाद को एक स्मार्ट, विकसित व स्वच्छ शहर बनाना हमारा संकल्प है और चुनाव जीतते ही सरकार के सहयोग से फरीदाबाद के विकास के लिए कार्य शुरू हो जाएंगे  । वोट की अपील करते हुए श्रीमती जोशी ने कहा कि 2 मार्च को सुबह उठते ही सबसे पहले कमल पर मतदान करें फिर जलपान करें ।

Related posts

छठी स्टेट चैंपियनशिप मेंं दमखम दिखाएंगे फरीदाबाद के 17 आइस स्केटर्स।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने आज मंडल स्तर के कार्यकारणी बैठक में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

Ajit Sinha

डिप्टी लेबर कमीश्नर सुधा चैधरी ने विश्व बालश्रम दिवस की पूर्व संध्या पर किया पोस्टर का विमाचन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x