Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का आज दुर्गा बिल्डर और इसके आस पास में बने अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर, किया धवस्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज मंगलवार को अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा हटाने का कार्य नवनियुक्त डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी के नेतृत्व में शुरुआत की गई। बीते लगभग दो महीने से उपरोक्त विभाग ने तोड़फोड़ की कार्रवाई बिल्कुल बंद की हुई थी। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई। इस तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई अब आगे धड़ल्ले से लगातार जारी रहेगी।

डीटीपी यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी, कि सेक्टर- 91, दुर्गा बिल्डर , ओखला एनक्लेव-पार्ट-1, और शिव एन्क्लेव इस्माइलपुर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्ज़ा करके भारी संख्या में अवैध रूप से अतिक्रमण करके उसमें दुकानें चलाई जा रही है, और लोग किराए के नाम पर अवैध वसूल रहे है, जिसकी उन्होनें अपने स्तर पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता से बारिकी से जांच करवाई, की तो सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई, और तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आज का दिन निश्चित की गई थी, और आज मंगलवार को दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से अवैध रूप से बने अवैध निर्माणों को पूर्ण रूप से धवस्त कर मलबे में तब्दील कर दिया गया। उनका कहना है कि आज जो तोड़े गए है उनमें में अवैध मीट की दुकानें, डीपीसी , चार दीवारी व निर्माणाधीन मकान एवं दर्जनों रेहड़ी -पटरी इत्यादि शामिल है।

Related posts

पीएस समयपुर बादली ने “सियट” (ceat) ब्रांड की मोटरसाईकल की नकली टियूब बनाने वाली एक फ़ैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

Ajit Sinha

तैनात सिपाही मनोज के बेटे सक्षम ने ओपन नेशनल तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम किया रोशन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईवीएम को लेकर फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x