Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा: पारस अस्पताल द्वारा मरीजों से ओवर चार्जिंग करने के आरोपों की पुन: जांच के लिए कमेटी गठित- अनिल विज

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री  अनिल विज ने पंचकूला स्थित पारस अस्पताल द्वारा मरीजों से ओवर चार्जिंग करने के आरोपों की पुन: जांच के लिए तीन उच्च स्तरीय अधिकारियों की कमेटी का गठन करने के आदेश दिए हैं ।

गृहमंत्री को कुछ दिन पहले हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एक शिकायत पत्र दिया था जिसमें उक्त अस्पताल पर 3 मरीजों का आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों की जांच के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया, जिसने अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस जांच रिपोर्ट में अस्पताल द्वारा की गई ऐसी कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं ।विज ने इस संबंध में दोबारा जांच हेतु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के महानिदेशक डॉ. शालीन, स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. वीके बंसल तथा लेखा विभाग के एक वरिष्ठ लेखा अधिकारी को कमेटी में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

Related posts

जेजेपी नहीं लड़ेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार: दुष्यंत चौटाला 

Ajit Sinha

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने झज्जर हलके की बूथ कमेटियों की बैठक ली, कार्यकर्ताओं को चुनाव की कमान सौंपी

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जींद जिले के लिए 590 करोड़ रुपये की कुल 39 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x