Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फ़रीदाबाद: सूरजकुंड के निकट गांव खोरी में होने वाली जबरदस्त तोड़फोड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने आज फ्लैट मार्च किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः सुप्रीम कोर्ट द्वारा सूरजकुंड के नजदीक खोरी गाँव में अतिक्रमण हटाने को लेकर  जिला प्रशासन ने आज अपने रफ्तार को और गति देते हुए फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग के जरिए से असमाजिक तत्वों और तोड़फोड़ की कार्रवाई में बाधा पैदा करने की नियत रखने वाले लोगों सचेत कर दिया और कहा, होने वाले तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पुलिस हर परस्तिथि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फ्लैग मार्च के दौरान 3 पुलिस उपायुक्त समेत 14 सहायक पुलिस आयुक्त एवं 50 निरीक्षक, 100 उप-निरीक्षक के अलावा लगभग 3000 पुलिस बल मौजूद था।

डीसीपी एनआईटी ने डा. अंशु सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का ध्येय है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह से कानून व्यवस्था भंग ना हो। जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है, वह अतिक्रमण सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार एमसीएफ द्वारा तोड़ा जाएगा।जिसके लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा एमसीफ को उचित सुरक्षा मुहैया कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी के द्वारा बाधा उत्पन्न ना की जाए अगर ऐसा होता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
   

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑर्फनेज होम के बच्चों संग मनाई दिवाली, अपने हाथों से खाना खिलाया।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपाइयों की स्वयंभू स्मार्ट सिटी में कूड़ा घर में तब्दील हुआ साइकिलिंग ट्रैक : सुमित गौड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नकली नोटों के मामले में 4 और आरोपित खन्ना पंजाब से गिरफ्तार, एक ₹6 लाख के नकली नोट बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x