Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: वडोदरा -एक्सप्रेसवे पर तमिलनाडु के कारोबारी व उनके साथी से लूटने के मामले में तीन आरोपित पकडे गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बड़ोदरा एक्सप्रेस वे पर तमिलनायडु के कारोबारी व उसके साथी के साथ नकदी व ज्वेलरी लूटने के मांमले में क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 टीम ने आज गुरुवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम बिलाल (22) निवासी कंकर खेड़ी, नूंह हाल 36 गज,सेक्टर-3 फरीदाबाद , तामिल (22) निवासी खंदावली, फरीदाबाद व मोहम्मद कैफ (22) निवासी उटावड़, पलवल हैं। तीनों आरोपितों ने एक सोची समझी साजिश के तहत लूट की वारदात को गत 25 अगस्त 2025 को अंजाम दिया था। इस संबंध में थाना सेक्टर -58 बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में उपरोक्त तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु निवासी गांव-इसियानहंगल जिला चेंगसिलपटलू, तमिलनाडु ने पुलिस चौकी सीकरी में दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने फेसबुक पर जनरेटर से संबंधित एक विज्ञापन देखा और विज्ञापन में दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से चैट करनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान जनरेटर का सौदा हो गया और फिर आरोपितों ने शिकायतकर्ता को जनरेटर देखने के बहाने से बुलाया गया। गत 25 अगस्त 2025 को वह अपने साथी के साथ फरीदाबाद आया और आरोपीगण ने उन्हें बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। जिसके बाद आरोपीगण उन्हें जनरेटर दिखाने के बहाने गाडी में बैठाकर मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस वे पर ले गए और उनसे पैसे और ज्वैलरी लूट लिए और खाता से पैसे भी ट्रांसफर करवा लिए । जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-58 बल्लभगढ़ , फरीदाबाद मे संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

दहिया का कहना है कि क्राइम ब्रांच, सेक्टर-30 की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए बिलाल (22) निवासी कंकर खेड़ी, नूंह हाल 36 गज,सेक्टर-3 फरीदाबाद , तामिल (22) निवासी खंदावली, फरीदाबाद व मोहम्मद कैफ (22) निवासी उटावड़,पलवल को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तालीम का जीजा सकिल वारदात का मास्टरमाइंड है, जिसने फेसबुक पर जनरेटर बारे एड डाल रखी थी और उसने कारोबारी से बात करके फरीदाबाद बुलाया था। कारोबारी के फरीदाबाद आने के उपरांत सकिल ने बिलाल और एक अन्य को गाड़ी लेकर कारोबारी के पास बल्लभगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास भेजा। जहां से आरोपीगण कारोबारी व उसके साथी को गाड़ी में बैठा कर मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे पर ले गए, तभी रास्ते में उन्होंने तालिम व कैफ को भी गाडी में बैठा लिया और फिर इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कैफ के खाता में कारोबारी और उसके दोस्त के खाता से कुल 39,900/-रुपये ट्रांसफर किए गए। आरोपितों को कल अदालत के सम्मुख पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव भतौला में विकसित अवैध कॉलोनी में चल रही तोड़फोड़ को रुकवाया।

Ajit Sinha

लूट के दौरान गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले छेनू गिरोह का शार्प शूटर अरेस्ट।

Ajit Sinha

नॉएडा में कोरोना संक्रमित के 125 और फरीदाबाद में 110 नए केस आए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x