Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव भतौला में विकसित अवैध कॉलोनी में चल रही तोड़फोड़ को रुकवाया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भतौला में लगभग तीन एकड़ जमीनों पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की गई जिसमें अवैध रूप से 3 ढांचे, 8 दुकानें, 1 औद्योगिक शेड, और 5 चारदीवारी बने हुए थे,को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से धवस्त कर दिया गया। आज की तोड़फोड़ की यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के मौजूदगी में की गई है। जब तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही थी, उस दौरान हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर रोकवाने के लिए मौके पर पहुंच गए,डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी को तोड़फोड़ रोकने के निर्देश दिए, और तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोक दिया गया। यह जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने दी है।
डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज बताया कि उन्हें लम्बें समय से लगातार शिकायतें मिल रही थी,कि फरीदाबाद के तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भतौला में लगभग तीन एकड़ जमीनों पर एक अवैध कॉलोनी विकसित की गई, जिसमें 3 ढांचें, 8 दुकानें, 1 औद्योगिक शेड, 1 ढाबा और 5 चारदीवारी व रोड नेटवर्क मिट्टी के बने हुए थे, जिसकी उन्होनें अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई,जांच में प्राप्त सभी शिकायतें सही पाई गई,जिसपर तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आज का समय निश्चित की गई थी। आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों को एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि उनकी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है , उनकी यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद: दो लड़कों को अगवा कर व ओयो होटल में बंधक बना कर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2.18 लाख रुपए के टेलीग्राम टास्क फ्रॉड के मामले में थाना साइबर पुलिस सेंट्रल की टीम ने 2 और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : गणत्रंत दिवस सेक्टर -29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के हनुमान पार्क में बड़े धूमधाम के साथ मनाया, बच्चों को किया प्रोत्साहित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x