Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी पर भव्य भजन संध्या, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की शिरकत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा के राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज गुरुवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित एक गार्डन में आयोजित भव्य भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एवं उनकी धर्मपत्नी ने संध्या आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया।

कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं राजकुमार वोहरा, मंडलायुक्त संजय जून, उपायुक्त विक्रम सिंह तथा पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता, एसडीएम अमित कुमार और डीसीपी उषा भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

Related posts

फरीदाबाद: नजदीकी स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र के चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर ऑक्सीजन बैड प्राप्त कर सकते हैं -डीसी

Ajit Sinha

हरियाणा में संगठित अपराध और एक्सटॉरशन कॉल्स के खिलाफ STF का सख्त प्रहार, 2026 में अब तक 512 अपराधी गिरफ्तार

Ajit Sinha

पोलिटिक्ल साईंस, हिस्ट्री व इकॉनोमिक्स विषय के 105 नव चयनित एसिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति कर स्टेशन अलॉट कर दिए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x