Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: श्रीरामलला दशहरा समिति द्वारा आयोजित श्रीरामलीला के मंच पर मचा धमाल -जमकर नाचे रामभक्त-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में छठा दिन श्री रामलीला की शुरू होने से पहले मंच पर मचा धमाल-खूब नाचे। इस पावन अवसर पर श्रीरामलला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष अजय गोयल ने 70 प्लस के बुजुर्गों को सम्मानित करते हुए उनके पैर छूकर उनसे लिया भर पूर आशीर्वाद,इसके अतिरिक्त समाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने और 14 दिनों तक श्री रामलीला एवं दशहरा मेला में पूर्ण रूप से सहयोग करने वाले उन सभी लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट और पट्टा डाल कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त संस्था के संस्थापक दीपक गुप्ता , संयोजक अशोक गोयल व अध्यक्ष अजय गोयल, शुभम अग्रवाल , प्रतीक आहूजा सहित अन्य सभी पदाधिकारियों के कड़ी मेहनत से शानदार तरीके से यह श्रीरामलीला एवं दशहरा मेला चल रहे है।
उपरोक्त संस्था के अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा, भरे मंच पर 70 प्लस के बुजुर्गों को सम्मानित करके और उन के पैर छूकर जो आशीर्वाद लिया है,वह इन्हीं की आशीर्वाद की वजह से इतना बड़ा आयोजन कर पाए है। उन के बगैर उनका जीवन बिल्कुल व्यर्थ है। मैं किस्मत की बहुत ज्यादा धनी हूँ, जो एक साथ इतने सारे बुजुर्ग का आशीर्वाद मुझे मिला।

गोयल ने उन सभी लोगों को सन्देश देने की कोशिश की है, जो अपने माता -पिता , दादा -दादी, और अपने बड़े भाइयों का कतई सम्मान नहीं करते है। जो मां -बाप ने मुझे जन्म दिया, और जन्म से लेकर आज इतना बड़ा किया कि वह खुद अपने बच्चों के माता-पिता है, और उनका अपना परिवार है। अगर इनके बच्चे उनके साथ गलत करें तो कैसा लगेगा, उनका कहना है कि जिस घर में बड़े बुजुर्ग का सम्मान होता है, उस घर के वह सुरक्षा कवच होते है, उनके रहते हुए उस घर के लोगों को कोई भी बुराई छू नहीं सकता। इस मंच से वह एक सन्देश देने की छोटी सी कोशिश की है।

Related posts

ग्रेटर फरीदाबाद की डिंपी जैन बनीं मिसेज इंडिया:जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में जीता खिताब

Ajit Sinha

फरीदाबाद:डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फिल्ड कालोनी व ग्रीन वैली में तोड़ी ग्रीन बेल्ट व सड़कों पर बनी 16 दुकानें-देखें वीडियो

Ajit Sinha

भूपानी थाने के एसएचओ अब्दुल सईद करता था एनआईटी डीसीपी विक्रम कपूर को ब्लेकमैल, मौत, देखिए वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x