Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: महाराष्ट्र में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी से हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर हुए गदगद, बांट डाले ख़ुशी की मिठाइयां।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की शानदार जीत पर प्रदेश के राज्य मंत्री राजेश नागर के ग्रेटर फरीदाबाद के भतौला कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसे लेकर इलाके से सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता राज्यमंत्री राजेश  नागर को बधाई देने उनके कार्यालय पहुंच गए। जहां खुशी से झूमे कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे से गले लगाकर जीत की बधाई दी।इस मौके पर भाजपा जिन्दाबाद,नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारो से पूरा वातावरण भाजपामय हो गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर इस जीत की बधाई दी। इस मौके पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा सरकार पर विश्वास जताया है। पीएम मोदी  के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा।  

इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन को जाता है। महाराष्ट्र की जनता धन्यवाद की पात्र है जिन्होनें विपक्षी पार्टियों को आईना दिखाकर दोबारा भाजपा को गले से लगाया है ताकि देश के साथ साथ महाराष्ट्र भी तरक्की कर सके। नागर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है, कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी सबके सामने है, जिने लोगों ने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया है, वह लोग अब पछता रहे हैं जो अब भाजपा के साथ खड़े हुए हैं।,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में भाजपा पार्टी ही देश और प्रदेश का विकास करेगी।  भाजपा का एक ही नारा है सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास जिसे जनता अच्छी तरह जान चुकी है तभी तो जनता ने विपक्षी पार्टियों को करारा जवाब दिया है। प्रदेश में सदस्यता अभियान में जिस तरह जनता भाजपा में शामिल होकर रुचि दिखा रही है, उससे साफ जाहिर है कि अब देश व प्रदेश में भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जो देश की जनता का भला करेगी। इस दौरान राज्य मंत्री राजेश नागर ने इलाके से आए सैकड़ों लोगों की अपने कार्यालय पर उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही निदान किया।

Related posts

चंडीगढ़: सरसों तेल की एवज में हर माह लाभार्थियों को 250 रुपए बैंक खातों में भेजे जा रहे – उपमुख्यमंत्री

Ajit Sinha

40 सालों तक लगातार कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के पदों पर बने रहे बलदेव राज ओझा का निधन,1 बजे होगा अंतिम संस्कार  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के डीजी डॉ. आरसी मिश्रा व उनकी धर्म पत्नी ने विदाई पार्टी समारोह में की शिरकत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x