Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यातायात पुलिस ने राष्टीय राजमार्ग से जुड़े चारों फ्लाई ओवरों पर लगाएं बेरिकेट्स, वाहनों की रफ़्तार को धीरे करों, डीसीपी ट्रैफिक।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : जिला यातायात पुलिस ने आज शहर के चारों फ्लाई ओवरों से राष्टीय राजमार्ग की ओर आने वाले वाहनों की रफ्तार कम करने के उद्देश्य से बेरिकेटस लगाएं गए हैं जिससे होने वाले सड़क हादसों को रोका जा सकें। पिछले दिनों तेज रफ़्तार गाड़ियों की वजह से कई लोगों की मौतें  चुकी हैं।

डीसीपी ट्रैफिक वीरेंद्र विज का कहना हैं कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नीलम ,बाटा,बल्ल्भगढ़ व बड़खल फ्लाई ओवरों से  राष्टीय राजमार्ग की ओर आने वाले साइडों में बेरिकेट्स  लगा दिए गए हैं और इस बारे में रिलायंस कंपनी के महाप्रबंधक संजय कुमार को भी जानकारी दी  गई। उनका कहना हैं कि इस बेरिकेट्स के लगाने का मतलब हैं कि वहां से गुजरने वाले वाहनों की  रफ़्तार को कम करना हैं।

बताया गया हैं कि तेज रफ़्तार गाड़ियों की वजह से राष्टीय राजमार्ग पर कई सड़क हादसें हो चुके हैं जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं। उनका कहना हैं कि ओवर स्पीड चलाने वाले वाहनों के अब यातायात पुलिस चालान काटना शुरू कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से  अपील की हैं कि दूसरों की जिंदगी को अपनी जिंदगी समझें। यह सोच कर अपने गाड़ियों को रफ़्तार  दें।

  

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में अवैध रूप से रिहायशी प्लाट नंबर 4141 पर खुले जी.एस. मार्ट की वजह से बढ़ी सैकड़ों दुकानदारों की मुश्किलें, नोटिस होगी जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के प्रत्येक निजी अस्पताल के बाहर इलाज के लिए रेट लिस्ट का होना भी हो सुनिश्चित- अतिरिक्त मुख्य सचिव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एफएमडीए द्वारा प्रमुख बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं: सुधीर राजपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x