Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की फरीदाबाद शाखा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की सीए इंस्टीट्यूट में बैठक हुई सम्पन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की फरीदाबाद शाखा की एग्जीक्यूटिव कमेटी की आज सीए इंस्टीट्यूट में बैठक सम्पन्न हुई जिसमे सीए नितेश पराशर को फरीदाबाद शाखा का चेयरमैन चुना  गया। इस अवसर पर सीए नितेश पराशर ने संस्था के सभी सदस्यों व एक्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। निवर्तमान चेयरमैन सीए हर्ष कुमार मित्तल ने सीए नितेश पाराशर को चेयरमैन का बैच एवं माला पहनाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और वादा किया कि वह पूरे तन और मन से संस्था की सेवा करते रहेंगे। 

सीए कनिका गुप्ता को वाइस चेयर पर्सन, सीए मोहित अग्रवाल को सचिव तथा सीए मनुज गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया । सीए राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सीए संजय कुमार गुप्ता, सीए संदीप शर्मा, सीए शिव कुमार शर्मा, को (एग्जीक्यूटिव मेंबर) चुना गया I तथा अंत में सीए कनिका गुप्ता ,  वाइस चेयर पर्सन ने उपस्थित सभी मेंबर्स एवं स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया.सीए विपिन शर्मा, मेंबर NIRC of ICAI, एक्स-ओफ्फिसिओ फरीदाबाद ब्रांच, सीए दीपक गर्ग, सीए संजय चांडक, सीए अमित कुमार पुनियानी, सीए  नितेश चुग, सीए अनिल कादियान, सीए संतोष कुमार अग्रवाल, सीए कुलदीप गोस्वामी, सीए अरविन्द गुप्ता, सीए तजेन्द्र भारद्वाज, सीए महेंद्र गुप्ता, सीए प्रदीप कौशिक, सीए गौरव अग्रवाल मेंबर NIRC of ICAI, सीए अभिनव अग्रवाल, सचिव NIRC of ICAI एवं सीए प्रोफेशन के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Related posts

सीएए मुद्दे पर देश के कुछ हिस्सों में हिंसक विरोध के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट: एडीजीपी नवदीप विर्क  

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम की करोड़ की जमीनों पर अवैध रूप से कब्ज़ाकर चला रहे डेयरी पर ओल्ड निगम का चला बुल्डोजर।

Ajit Sinha

सीएम व वित्तमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया वर्ष -2026-27 का 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का बजट पेश,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x