Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : कौशल विकास केन्द्र का लक्ष्य 2022 तक 20 लाख लोगों को सर्टिफाइड करना है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  परिधान के क्षेत्र में युवाओं को स्किल करके रोजगारपरक बनाने के लिए एएमएचएसएससी पूरी तरह से प्रयासरत है, जिसके अपैरल मेड अप एंड होम फिनिशिंग सेक्टर  स्किल काउंसिल द्वारा कई पहल की गई है, अब इसी पहल के तहत सेक्टर स्किल काउंसिल व राइट्स ने मिलकर परिधान के क्षेत्र में कौशल  और रोजगार को बढ़ावा देने लिए फरीदाबाद के सेक्टर 37 स्थित सिंटेल इंफोटेक में कौशल  विकास ट्रेनिंग कैंप का शुभारंभ  किया है। 
 
इस केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में एएमएचएसएससी के प्रोग्राम डायरेक्टर स्मृति द्विवेदी व राइट्स के सीएमडी राजीव मल्होत्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कौशल  विकास केन्द्र का लक्ष्य 2022 तक 20 लाख लोगों को सर्टिफाइड करना है। फरीदाबाद के सेक्टर 37 में खुले इस केन्द्र में युवाओं को सिविंग मशीन  आॅपरेटर व सेल्फ एम्प्लाॅइड टेलर कोर्स शुरू  किए जा  चुके हैे। कोर्स करने के बाद युवाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएगा।
                                                         इस अवसर पर अपैरल मेड अप एंड होम फिनिशिंग सेक्टर  स्किल काउंसिल की प्रोग्राम डायरेक्टर स्मृति द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में युवाओं में कौशल  विकास की बहुत जरुरत है और उनको स्किल्ड करने के लिए कौशल  विकास ट्रेनिंग का स्थापना की है। जिससे स्किल इंडिया के तहत लाखों बेरोजगार युवाओं को स्किल कर उनको रोजगारपरक बनाया जा सके। आज यहां पर रोजगार देने वाली इंडस्ट्री व कौशल  प्रषिक्षण देने वाले लोग मौजूद है। जिनका मानना है कि कौशल   विकास के जरिए देश  का विकास किया जा सकता है। राइट्स के सीएमडी राजीव मल्होत्रा ने कहा मुझे ख़ुशी  है कि एएमएचएसएससी युवाओं को कौषल प्रदान करने में अच्छा काम कर रहा है। युवाओं को रोजगार देने के लिए बहुस्तरीय प्रयोगशाला  स्थापित करने की जरुरत थी, जहां युवाओं को प्रशिक्षण  दिया जा सके ताकि प्रशिक्षण  प्राप्त कर वे अपना आसानी से जीवनयापन कर सकें।

 

Related posts

पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित की गई पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चुनाव के बाद लोग लगाते रहे आंकलन, कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप सिंह के घर लगा रहा लोगों का तांता

Ajit Sinha

फरीदाबाद के वजीरपुर में एक कमरे में अलाप जला कर सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत गई, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x