Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल: नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में एक लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम का उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल शुभारंभ करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

पलवल: गुरूग्राम के बाद हरियाणा के पलवल जिले में बृहस्पितवार को हरित हरियाणा अभियान चलाया जाएगा। हरित हरियाणा अभियान के तहत पलवल जिले में पांच जगहों पर पौधों के वितरण केंद्र पर सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक पौधे वितरित किए जाएंगे। साथ ही पलवल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 1 लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम का उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा जटौला के प्राइमरी स्कूल,मॉडर्न त्यागी स्कूल ,बाईपास रोड,होडल,राजकीय पाठशाला,लिखी और गुरू रविदास मंदिर,बंचारी में पौधे वितरित किए जाएंगे। इससे पहले गुरूग्राम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल  हरित हरियाणा अभियान के तहत 10 लाख पौधे लगाने के मिशन का आगाज कर चुके हैं। इसके अलावा गुरूग्राम में  सीआरपीएफ ने भी एक लाख पौधे लगाने का कार्य किया जिसमें पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि रहे। पर्यावरण दिवस के मौके पर हरियाणा सरकार ने एक पौधा हर हरियाणवी के नाम का संदेश देते हुए ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरित हरियाणा अभियान को सफल बनाने के लिए पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल लगातार हरियाणा भर में कार्यक्रम करने जा रहे हैं और पलवल इस दिशा में दूसरा पड़ाव है। पलवल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स भी हरित हरियाणा अभियान में सहयोग कर एक लाख पौधे लगाने जा रहा है। पलवल में 5 जगहों पर लगने वाले बूथों पर प्रत्येक रजिस्ट्रेशन कराने वाले व्यक्ति को 2 पौधे मुफ्त दिए जाएंगे। हरित हरियाणा को सफल बनाने के लिए पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने सभी हरियाणा वासियों ,निजी और सरकारी संस्थानों से सहयोग की अपील की है।

 

 

Related posts

डीजीपी मनोज यादव ने प्रथम आईआरबी,भोंडसी के कमांडेंट,नरिपजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Ajit Sinha

पलवल: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रांगण में वार्षिक दिवस के अवसर पर अभिनन्दन समारोह का आयोजन ।

Ajit Sinha

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई बड़े नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश चौटाला को दी श्रद्धांजलि

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x