Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: ‘जन-आक्रोश’ रैली की सफलता से ही बदलेगी प्रदेश की राजनीतिक फिजा : लखन सिंगला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आगामी 10 मार्च को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-12 स्थित (इंडियन ऑयल के सामने) ग्राउंड में आयोजित होने वाली ‘जन-आक्रोश’ रैली को सफल बनाने के लिए रैली के संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी  नेता लखन कुमार सिंगला ने सेक्टरों, कॉलोनियों व गांवों में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सिंगला ने आज अजरौंदा गांव, बुढैना गांव, सरपंच कॉलोनी आदि अनेकों क्षेत्रों में लोगों से रूबरू होकर उन्हें रैली में आने का आमंत्रण दिया। जिस-जिस गांव व कालोनियों में  सिंगला पहुंच रहे है, वहां-वहां भारी तादाद में लोग उन्हें रैली में भारी संख्या में पहुंचने का विश्वास दिलाया। उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि जन आक्रोश रैली में मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा होंगे, जबकि रैली की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  उदयभान करेंगे। वहीं हरियाणा के दर्जनों कांग्रेसी विधायकों के साथ जिले के सभी कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहेंगे।

लखन कुमार सिंगला ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है, इन दस सालों में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने हर वर्ग को प्रभावित किया है। गरीब जहां और गरीब हुआ है वहीं अमीर और अमीर हुआ है। उन्होंने फरीदाबाद क्षेत्र की बात करते हुए कहा कि भाजपा की स्वयंभू स्मार्ट सिटी में टूटी सडक़ें, पीने के पानी की कमी और ओवरफ्लो सीवरेज व्यवस्था से जनता बदहाल है, हालात यह है कि शिकायतें करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती, लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है, लेकिन भाजपा सरकार में बैठे मंत्री व विधायक विकास का राग अलाप रहे है।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट नाम रखने से शहर स्मार्ट नहीं होता बल्कि शहर को स्मार्ट बनाने के लिए काम भी करने पड़ते है,लेकिन भाजपा सरकार के दस सालों के दौरान यहां विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगी, यहां तक कि जो विकास कांग्रेस सरकार में हुआ था, उन विकास कार्यों की मरम्मत तक इस सरकार ने नहीं करवाई। इससे साबित होता है कि भाजपा की सोच कितनी विकासपरक है? लखन सिंगला ने कहा कि लोग जन-आक्रोश रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसे कामयाब बनाएं क्योंकि इस रैली की सफलता प्रदेश की राजनीतिक फिजा बदलने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा व अन्य कांग्रेसी नेताओं को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर एक मांगपत्र सौंपा जाएगा ताकि कांग्रेस की सरकार बनने पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास करवाया जा सके। 

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भारतीय हिन्दू नववर्ष महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया, में नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने की शिरकत-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास पर “फुट ओवर ब्रिज” बनाने के दिए आदेश, मौके पर पहुंचे अधिकारी।

Ajit Sinha

मुझे फिरौती के तीन लाख रूपए दे दो, अगर एफआईआर दर्ज करवाई तो तुम्हारे बेटे को मार देंगें -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x