Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में भारतीय हिन्दू नववर्ष महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया, में नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने की शिरकत-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति 2025 द्वारा भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष्य में श्री रामलीला मैदान ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शनिवार की शाम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने शिरकत की। नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, हिन्दू पर्व समिति के प्रधान शुभम अग्रवाल, संयोजक दीपक गुप्ता, भारतीय नव वर्ष महोत्सव के संयोजक राजकुमार खुराना, अध्यक्ष दिनेश मित्तल, महामंत्री अर्चना गोगना ,संयुक्त महामंत्री पूजा जट्टू, कार्यक्रम संयोजक जोगिंद्र चावला, कैशियर विमल गोगना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने पंडाल में प्रवेश करने के बाद उपस्थित सम्मानित लोगों एंव बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए मंच पर पहुंचे, जहां दीपक गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने शॉल डाल कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। वही आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों व सहयोग करने वालों को पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । और नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, हिन्दू पर्व समिति के प्रधान शुभम अग्रवाल, उनकी धर्मपत्नी जसप्रीत कौर व अजय गोयल ने भारतीय हिन्दू नव वर्ष -2025 की सभी लोगों को बधाई एंव शुभकामनाएं दी। विशेष कार्यक्रम का वीडियो इस खबर में प्रमुखता से प्रकाशित की गई है, जिसमें देख और सुन सकते है।

Related posts

फरीदाबाद:सब इंस्पेक्टर अमर सिंह को देखकर हत्या आरोपित ट्रैन गुजरते वक़्त रेलवे लाइन पार करके भागने की कोशिश की, दबोचा।

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने ए.सी. नगर और कृष्णा कालोनी में सैकड़ों जरुरत मंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित किए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस में किया बड़ा खुलासा,मेवला का अमित हथियारों के जखीरा के साथ पकड़ा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x