Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: नंबरदारों को सरकार देगी 9 हजार कीमत का मोबाइल- दुष्यंत चौटाला

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी नंबरदारों को मोबाइल-मेला लगाकर 9 हजार रूपए की कीमत के उनकी पसंद के मोबाइल सैट दिए जाएं। डिप्टी सीएम आज दोपहर बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि नम्बरदारों को मोबाइल फोन देने व उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा मुख्यमंत्री  मनोहर लाल द्वारा नम्बरदारों के सम्मेलन में की गई थी ।

आज सुबह हरियाणा सरकार द्वारा इंडियन बैंक के साथ एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें राज्य के सभी नंबरदारों को बैंक द्वारा 9 हजार रूपए का ई-रूपी कूपन दिया जाएगा, जिस कूपन से नंबरदार मोबाइल-मेला में अपनी पसंद की कंपनी का मोबाइल खरीद सकेंगे। समझौते पर राज्य सरकार की ओर से हरियाणा के भू-राजस्व अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने तथा इंडियन बैंक की ओर से मुख्य प्रबंधक एवं शाखा प्रबन्धक काजल सिंह द्वारा हस्ताक्षर किए गए। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सभी नंबरदारों को मई-जून माह मोबाइल उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि राज्य के सभी नंबरदारों को ई-रूपी कूपन के माध्यम से मोबाइल फोन दिलवाए जाएं ताकि इस कार्य के लिए तय बजट का सदुपयोग हो सके।

तदनुसार हरियाणा सरकार द्वारा इंडियन बैंक को इस कार्य के लिए चुना गया। हरियाणा के भू-राजस्व अभिलेख विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने बताया कि बैंक के साथ हुए समझौते की शर्तों के अनुसार मोबाईल फोन वितरित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में जिला स्तर पर मेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मोबाइल फोन कंपनियों  द्वारा विभिन्न प्रकार के मोबाइलों को प्रदर्शित किया जाएगा जिसमें  9000 रूपए की कीमत के मोबाइल रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि नंबरदार सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए कूपन के माध्यम से अपनी पसंद का मोबाइल खरीद सकेंगे।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधियों पर की जाए पूरी सख्ती, डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दिए निर्देश ताकि आमजन निर्भय होकर करें जीवन व्यतीत ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी के बिल्डरों ने कानूनी नियमों को दिखाया ठेंगा, डीटीपी ने कहा इस महीने अंत में या महीने की शुरुआत में होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

नगर निगम की मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां दर्ज कराने के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी तथा ऑथराइज्ड ऑफिसर नियुक्त: डीसी 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x