Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक हरियाणा

फरीदाबाद: जनता की आवाज उठाने का हर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ का कार्यालय व घर नगर निगम ने किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अदालत के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम द्वारा सेक्टर-9-10 डिवाइडिंग रोड पर की गई सीलिंग की कार्रवाई का कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने पुरजोर तरीके से विरोध करते हुए इसे तानाशाही करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता में इस कद्र अंधी हो चुकी है कि आम जनता की आवाज उठाने पर उनके कार्यालय व निवास को भी नियमों व कानूनों को ताक पर रखकर निगम अधिकारियों ने सील कर दिया,

लेकिन वह इस कार्रवाई  से कमजोर नहीं होने वाले बल्कि पहले से भी अधिक मजबूत होकर जनता की आवाज और भाजपा सरकार के घोटालों को उजागर करेंगे। सुमित गौड़ ने कहा कि आज जब नगर निगम द्वारा सीलिंग की यह कार्रवाई  की गई तो वह लोगों के साथ पूरी तरह से डटे रहे और इस कार्रवाई  का विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले उन्होंने अपने सेक्टर-12-10 की डिवाइडिंग स्थित कार्यालय पर भाजपा के हाईटेक कार्यालय और भ्रष्टाचार को उजागर किया था,

जिससे क्षुब्ध होकर स्थानीय विधायक नरेंद्र गुप्ता ने नियमों को ताक पर रखवा कर उनके कार्यालय को सील करवा दिया, जबकि उनके कार्यालय व निवास के गेट के आगे दीवार लगी हुई थी और यहां कोई कमर्शियल गतिविधि नहीं हो रही थी, इसके बावजूद अधिकारियों ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए इस कार्रवाई  को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि इसी रोड पर मेहंदीरत्ता  के घर को भी व्यावसायिक गतिविधियों का यूज करने का नाम देकर सील कर दिया गया और ऐसे अनेकों बेकसूर लोगों पर नगर निगम ने जबरन सीलिंग की तलवार चला दी।  

सुमित गौड़ ने कहा कि नगर निगम की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में गहरा रोष व्याप्त है और वह इस मुद्दे को लेकर जहां अदालत में जाएंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे, वहीं जनता की समस्याओं की आवाज को पहले से भी मजबूत तरीके से उठाएंगे और इसके लिए वह प्रकार का खामियाजा भुगतने को पूरी तरह से तैयार है।

Related posts

फरीदाबाद: सभी सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक संस्थान ले पोश प्रशिक्षण : संगीता वर्धन

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी अब “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान चला, प्रदेशों में जिला और ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां होगी -मल्लिकार्जुन खरगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नाहर सिंह स्टेडियम में होगी सीनियर वुमन फुटबॉल चैंपियनशिप ,हरियाणा के 20 जिलों के 400 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x