Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी क्राइम ब्रांच ने 3 अलग -अलग दुकानों में की छापेमारी, नकली टाटा चाय के 387 पैकेट बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने बल्लभगढ़ के मेन बाजार में तीन अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी कर टाटा ब्रांड की चाय के कुल 387 पैकेट बरामद किए हैं। प्रारंभिक शिकायत के अनुसार इन दुकानों पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कॉपीराइट का कथित रूप से दुरुपयोग करते हुए नकली टाटा प्रीमियम टी की बिक्री की जा रही थी।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रभात गुप्ता, विधिक सलाहकार, स्पीड सर्च सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा थाना शहर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि बल्लभगढ़ के मेन बाजार स्थित कुछ दुकानों पर टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कॉपीराइट/ब्रांड का कथित रूप से अवैध इस्तेमाल कर नकली टाटा प्रीमियम टी तैयार कर उसे असली उत्पाद के रूप में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है।शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम द्वारा बल्लभगढ़ मेन बाजार में कार्रवाई की गई। टीम ने अलग-अलग दुकानों की जांच करते हुए संदिग्ध चाय के पैकेटों को कब्जे में लिया।क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग दुकानों से निम्नलिखित पैकेट बरामद किए— 250 ग्राम के टाटा टी के 344 पैकेट,1 किलोग्राम के 12 पैकेट, टाटा चाय के 14 पैकेट, 500 ग्राम के 17 पैकेट, इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा कुल 387 पैकेट बरामद किए गए हैं।

Related posts

भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगी ‘भारत बचाओ रैली’ की सफलता : सुमित गौड़

Ajit Sinha

नकली ईमेल खातों का उपयोग करके हिंदू देवी-देवताओं की विकृत-नग्न तस्वीरें प्रसारित करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

Ajit Sinha

अपराधियों की पल-पल जानकारी होगी अपडेट,हांसी पुलिस ने तैयार की क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम नाम की ऐप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x