Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली स्वास्थ्य

दिल्ली ब्रेकिंग: एक करोड़ के नशीली प्रतिबंधित एक लाख 80 हजार टैबलेट व 9000 कोडीन सिरप के साथ तीन आरोपित पकड़े गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) क्राइम ब्रांच की टीम ने आज दिल्ली एनसीआर में प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मौके से एक लाख 80 हजार अल्प्राजोलम टैबलेट व ट्राइप्रोलिडाइन हाइड्रोकोराइड एंव कोडीन फॉस्फेट सिरप की 9000 बोतलें और साथ में पैकिंग के सामान बरामद किए है। इनकी कीमत लगभग एक करोड़ रूपए हैं। 

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम समलुद्दीन उर्फ़ सादिक , निवासी उस्मानपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष, गुलजार निवासी पुर्नवास कॉलोनी, नरेला, उम्र 34 साल और सलमान पुत्र इकबाल निवासी माता कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज, बागपत, यूपी, उम्र-28 साल है। ये सभी नशीली प्रतिबंधित दवाइयां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से लाए गए थे। इस मामले में पीएस क्राइम ब्रांच कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है।  

Related posts

फरीदाबाद: 12 वर्षीय लड़के को अपहरण कर ₹50000 की फिरौती मांगने वाले एक महिला सहित तीन आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने देर रात सराय क्षेत्र में चल रहे अवैध अहाता में की छापेमारी की कार्रवाई, केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विवाह के वर्षों बाद भी जिन दंपतियों की संतान नहीं हो पा रही है, वे लोग डॉ सरिता से मिल सकते हैं, लोगों में जगी उम्मीद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x