Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मेवला महाराज पुर में 15 वर्षीय तुषार की करंट लगा कर की हत्या, पुलिस ने चार लोगों पर किया हत्या मुकदमा दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : मेवला महाराज पुर में आज सुबह के वक़्त  दो गुटों के बीच  मामूली बातों  को लेकर हुए झगड़े में एक लड़के  की बिजली का करंट लगा कर हत्या कर दी। इस मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया हैं और पुलिस ने शव को बादशाह खान अस्पताल  में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया हैं।
                        थाना प्रभारी पंकज कुमार की मानें तो दो गुटों के बीच कल शाम सात बजे  के आस पास तगड़ा  झगड़ा हुआ था और उस वक़्त उन लोगों का झगड़ा बिल्कुल शांत हो गया था। उनका कहना हैं कि आज सुबह फिर से दोनों गुटों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक पक्ष के एक लड़कें की मौत हो गई ,जिसका नाम तुसार बताया गया हैं और उसकी उम्र तक़रीबन 15 साल हैं।
                                   उनका कहना हैं कि मृतक तुषार का भाई सुभाष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के लोगों पर करंट लगा कर तुषार की हत्या करने का आरोप लगाया हैं। जिस पर पुलिस ने आरोपी मेहर सिंह, शेर सिंह, गोलू , व योगेश के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया और अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही हैं।

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने शहर के अलग -अलग कालोनियों में अवैध रूप से चल रहे 6 आर.ओ प्लांटों को किया सील।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने पिछले दो दिनों में कुल 2459 हुए डीड्स में 39 करोड़ 58 लाख रुपये का राजस्व कमाए हैं।

Ajit Sinha

फसल खरीद में लापरवाही पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x