Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एमसीएफ ओल्ड ने नहरपार इलाके में अवैध 5 दुकानों में तोड़फोड़ और 5 दुकानों में की सीलिंग की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज गुरुवार को नहरपार के ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में तोड़फोड़, सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। आज लगभग 5 दुकानों की सीलिंग, 5 दुकानों व कई डीपीसी को अर्थमूवर्स मशीन सहायता से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।

एसडीओ हितेश दहिया के नेतृत्व में आज नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते की टीम नहरपार इलाके में पहुंची, और इंद्रा काम्प्लेक्स में अवैध रूप से बनाई गई पांच दुकानों को अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया। इसके अलावा पांच और अवैध दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त सेक्टर -85 के नजदीक विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बने कई डीपीसी को भी अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। तोड़फोड़ की कार्रवाई। भवन निरीक्षक सुनील की देखरेख में की गई।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक, एजेंट व 14 लड़कियों सहित 34 अरेस्ट।

Ajit Sinha

आजादी के अमृत महोत्सव के डांस एवं म्यूजिक स्कूल सुर झनकार कला मंदिर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Ajit Sinha

एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला मास्टरमाइंड-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x