Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज चल रही 11 इकाइयों को किया सील।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकायाजात की वसूली की मुहिम में तेजी लाते हुए आज 11 इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 12.70 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है,। एनआईटी जोन-2 ने 3 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 03.51 लाख रूपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है जिनमें से 01 इकाइयों ने प्रॉपर्टी टैक्स मौके पर ही जमा करा दिया है, बल्लभगढ जोन-1 ने 8 चल रही इकाईयों को सील किया जिन पर करीब 9.21 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है
निगम आयुक्त यशपाल यादव ने कहा कि जिन इकाईयों को सील किया जा चुका है और उनकी ओर से बकाया संपत्ति कर की राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन इकाईयों की जल्दी ही निगम द्वारा नीलामी करने की कार्रवाई  अमल में लाई जाएगी। आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि इस प्रकार की कठोर कारवाई से बचने के लिये सभी अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरंत करें।इसके साथ-साथ आयुक्त नगर निगम ने सम्बंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि आगामी  31.03.2022 तक सभी सम्पत्ति कर बकायादारों से बकाया जात वसूल किया जाए  या उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई  करना सुनिश्चित करें। 

Related posts

लोगों के जीवन भर की कमाई को लूट कर हजम करने वाले ऐरा बिल्डर के खिलाफ कल रविवार को होंगे सैकड़ों लोग एकत्रित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अन्तर्राष्टीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में रविवार की शाम बड़ी चौपाल पर हरियाणवी फैशन शो का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने मनोज हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x