Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : राष्ट्पति राम नाथ कोविंद गांव अटाली के छोड़े व खिलाडी भूपेंद्र सिंह को ध्यान चंद अवार्ड 2017 से पुरस्कृत करने हेतु चयनित किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : अंर्तराष्ट्रीय धावक भूपेंद्र सिंह कालीरमन को ध्यान चंद अवार्ड 2017 से पुरूस्कृत करने के लिए चयनित किया गया है। अवार्ड 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कर कमलों से प्रदान करेंगे। भूपेंद्र सिंह विभिन्न देशों में आयोजित हुए एशियन गेम्स सहित अनेकों अंर्तराष्ट्रीय खेलों में अनेकों बार मैडल हासिल कर चुके हैं। ध्यान चंद अवार्ड के लिए चयनित होने की खबर के बाद उनके पैतृक गांव अटाली में बेहद खुशी का माहौल है।

गांव अटाली के भूपेंद्र सिंह पिछले कुछ सालों से सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह ओएनजीसी में मैनेजर एचआर के पद पर कार्यरत है। ओएनजीसी ने उन्हें एथलेटिक्स का इंचार्ज बनाया हुआ है। उनकी अंर्तराष्ट्रीय उपलब्धियों को देखते हुए उनका नाम ध्यान चंद अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। अग्रवाल कॉलेज से बीएससी करने वाले भूपेंद्र सिंह को अवार्ड दिए जाने की सूचना मिलने पर अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, प्रॉचार्य डॉ.कृष्णकांत गुप्ता ने उन्हें व उनके परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि यह बेहद खुशी का पल है कि क्षेत्र के एक खिलाड़ी को इतने  बड़े पुरूस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। भूपेंन्द्र सिंह को मिलने वाले इस अवॉर्ड की सूचना मिलते उनके पैतृक गांव अटाली सहित सेक्टर-2 के लोगों में बेहद खुशी का माहौल है।
————————————————————
भूपेंद्र सिंह की उपलब्धियों पर एक नजर
: वर्ष 2002: बुसान में हुए एशियन गेम्स में 4 गुणा 400 मी.रिले रेस :  सिल्वर मैडल
वर्ष 2004: एशियन एथलेटिक्स ग्रॉड पिरिक्स सीरिज 4 गुणा 400 मी.रिले रेस
: तीन गोल्ड मैडल
वर्ष 2005:  एशियन एथलेटिक्स ग्रॉड पिरक्स सीरिज,400 मीटर रेस: दो कॉस्य पदक
वर्ष 2005 :एशियन एथलेटिक्स चेम्पियनशिप, साउथ कोरिया, कॉस्य पदक
वर्ष 2006: एशियन गेम्स, दोहा, 4 गुणा 400 मी. रेस : सिल्वर मैडल
वर्ष 2008: एशियन एथलेटिक्स ग्रांड पिरिक्स,4 गुणा 400 मीटर रिले रेस :
तीन गोल्ड मैडल

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: सेवानिवृत्त नौकरी का अहम हिस्सा : डीआईपीआरओ राकेश गौतम

Ajit Sinha

सिरफिरे आशिक के एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ी छात्रा को लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी, रेलवे ट्रैक पार करते वक़्त एक शख्स की रेल से कट कर मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x