Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गीता कुंडू ने जीता गोल्ड मैडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित हुई नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के एयरफोर्स चौक पर रहने वाली गीता कुंडू ने प्रथम स्थान प्राप्त करके गोल्ड मैडल जीतकर जिले व हरियाणा प्रदश्ेा का नाम रोशन करने का काम किया। गीता ने 69 किलोग्राम बॉडी वेट में 325 किलो ग्राम भार उठाकर अपना नया कीर्तिमान रचते हुए लॉयन फिटनेस जोन फैमिली का नाम रोशन किया।

इस प्रतियोगिता में हरियाणा के 15 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। गीता का इस उपलब्धि पर आज खुली जीप में उनको बिठाकर घुमाया गया,जहां जगह -जगह लोगों ने शहर की बेटी की उपलब्धि पर उसका फूल मालाओं से स्वागत किया। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय गीता ने अपने कोच अमित कुमार और अपने पति सुनीत कुमार सहित अपने परिवार को दिया। इस दौरान लायन फिटनेस जोन के सभी सदस्यों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी कुमरपाल डागर, लॉयन फिटनेस के मेम्बर सोनू, अर्जुन, सिद्धार्थ जैन, सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक, आकाश तंवर, सलमान, सुमित गौतम, विष्णु तथा सौरभ कौशिक आदि ने मिलकर बधाईयां दी। 

Related posts

मानव रचना में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 में दिखी प्रतिभा , छह श्रेणियों में विजेताओं को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 9 वीं कक्षा के छात्र ने एग्जाम में नम्बर कम आने से आहत होकर मौत को गले लगा लिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : विधायक व भाजपा नेताओं की खबरें नहीं छपेंगी,सैंकड़ों पत्रकारों ने मुकदमा रद्द करने की मांग को लेकर राज्यपाल को दिया ज्ञापन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x