Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : निजी न्यूज़ चैनल के पत्रकार बदमाशों ने किया कातिलाना हमला, केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिले में बदमाशों के होसलें  इतने बुलंद है कि बदमाशों ने एक निजी चैनल के पत्रकार पर कातिलाना हमला कर बुरी तरह घायल कर लहूलुहान कर दिया।घटना बीती रात नेशनल हाईवे नम्बर- दो की है जब पत्रकार अपना काम खत्म कर घर लौट रहा था ,तभी कुछ बदमाशो ने उसकी स्कूटी रोकने का प्रयास किया और वह स्कूटी छोड़कर पैदल की जान बचा कर भागा लेकिन बदमाशों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ कर लाठी ,डंडो और तलवार से हमला कर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। मारपीट की पुरी घटना cctv में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
 
फरीदाबाद में पत्रकार पर हुए हमले की सीसीटीवी कैमरे में कैद  इन तस्वीरो को ज़रा गौर से देखिए, पहले आपको पत्रकार नेशनल हाईवे दो पर बदमाशों से अपनी जान बचा कर दौड़ता दिखाई दे रहा है जिसके कंधे पर उसका बैग टंगा हुआ है और तीन बदमाश उसका पीछा कर रहे है उसके पीछे एक बदमाश भागता दिखाई दे रहा है और फिर और बदमाश रोड क्रॉस कर उसका पीछा कर रहे है और फिर बाद में उसको बुरी तरह से पीटते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद उन तीनो के अलावा पर कुछ बदमाश आते है और एक सफ़ेद शर्ट में लम्बा व्यक्ति दिखाई दे रहा है जो उन्ही बदमाशों का साथी है वह बिच बचाव कर वहां से निकल लेता है।
पत्रकार पर हुए जानलेवा हमले में उसके पैर में फैक्चर आया है और तलवार से हुए हमले में हाँथ में काफी गहरी चोटें आई है।जिसे इलाज के लिए निजी अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है।  मारपीट की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित पत्रकार सुनील की माने तो मुझे नहीं मालूम की मुझ पर जानलेवा हमला क्यों किया गया हैं। वही, इस मामले में थाना प्रभारी राजदीप मोर की माने तो पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
 

Related posts

फरीदाबाद: बस स्टैंड बल्लभगढ़ से लडकी को अगवा कर जबरन बलात्कार करने के सनसनीखेज मामले में आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी द्वारा एक शख्स की पिटाई किए के मामले में सारन थाने में दो अलग – अलग एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: फरीदाबाद के विधायक राजेश नागर व नरेंद्र गुप्ता ने आज पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x