Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एसआरएस ग्रुप के चेयरमैन अनिल जिंदल,विनोद सहित पांचों आरोपियों के जेल जाते वक़्त आखों से झलकें आंसू, फुट -फुट कर रोए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने आज तीन दिनों के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद हजारों करोड़ों धोखाधड़ी करने के आरोपी एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल, विनोद गर्ग उर्फ़ मामा, विशन बंसल, दिनेश अधाना, नानक चंद तायल को अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने सभी आरोपियों को 10 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया हैं और इन सभी आरोपियों को अब 23 अप्रैल को अदालत में पेश किए जाएंगें ।
खबर हैं कि हजारों लोगों को कई वर्षों तक खून के आंसू रूलाने वाले एसआरएस ग्रुप के चेयरमेन अनिल जिंदल,विनोद गर्ग उर्फ़ मामा,नानक चंद तायल ,विशन बंसल, दिनेश अधाना ने जेल जाने के लिए जब पुलिस के बस में बैठने लगे,उस वक़्त इन सभी लोगों के आँखों से आंसू टपक रहे थे और देखते ही देखते वे लोग फुट -फुट कर रोने लगे और इनमें से एक आरोपी विनोद गर्ग उर्फ़ मामा ने एक पड़ोसी शिकायतकर्ता से रोते हुए लहजों में कहा कि राम लाल शर्मा मैं अब जल्दी से बाहर नहीं आ पाऊंगा तू मेरे बच्चों का ध्यान जरूर रखना। थोड़े ही समय में जो लोग जमीन से आसमान तक का सफर किया हो और आज फिर से वहीँ लोग आसमान से जमीन पर आ गए। फर्क सिर्फ इनता हैं कि उस वक़्त जो इन लोगों के दर्द थे जिसकों खुले आसमान के निचे बर्दाश्त किया जा सकता था पर आज जो दर्द इन सभी को मिले हैं उन्हें बर्दाश्त करना बड़ी मुश्किल हैं, जो ऐसों आराम पब्लिकों के पैसों से इन लोगों ने पिछलें कुछ सालों में किए हैं वहीँ कांटा बनकर अब चुभने लगे हैं।

Related posts

11 से 19 मई तक न्यूज़ चैनलों व समाचार पत्रों पर एग्जिट पोल पर रहेगीं पाबंदी : डीसी

Ajit Sinha

कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने रैफर मुक्त फरीदाबाद के धरने को दिया समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 टीम की हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़, बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी की मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x