Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बीकानेर मिष्ठान भंडार में बने मिठाइयों के लिए नमूने।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व स्वास्थ्य विभाग, फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज 100 फुट रोड , चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़, स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार में औचक निरिक्षण किया। इस दौरान संयुक्त टीम को मौके पर लगभग 440 किलोग्राम तैयार मिठाइयां मिली हैं, जिसमें खोवा, पनीर, मुंग की दाल का हलवा, काजू बर्फी, गुलाब जामुन व मिल्क केक शामिल हैं।

इस मिष्ठान भंडार के संचालक लक्ष्मण सिंह, निवासी गोकुलधाम सोसायटी, सेक्टर 3 बल्लभगढ़ मिला, और मिली मिठाइयों के पांच सैंपल टीम ने लिए , जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद उप निरीक्षक सतीश कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह शामिल थे। इस संबंध में गोदाम मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

Related posts

कांग्रेस और इनेलो की सरकारें केवल लूटने और अपना घर भरने के लिए आई थी: डा. अर्चना गुप्ता

Ajit Sinha

कोरोना फिर बढ़ रहा है, डॉक्टरों को अस्पताल में होना चाहिए, ना कि सड़कों पर, जल्द से जल्द समाधान निकालें पीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मौत की सड़क कब बनाएगा नगर निगम, एक महिला की हुई थी मौत, अब दीपक नंदी की टूटी कमर-वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x