Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद; मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पूरे भाव से नमन किया भगवान श्रीराम को


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड, फरीदाबाद: चौदह वर्ष के बाद भगवान श्री राम जब अयोध्या लौटे तो जैसे अयोध्या में उनका भव्य स्वागत हुआ उसकी एक झलक आज सूरजकुंड की पावन धरा पर दीपावली उत्सव में देखने को मिली। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीता कुटीर के सामने भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी को प्रणाम कर उनका अभिनंदन किया। भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा को देख मुख्यमंत्री भी मंत्रमुग्ध हो गए।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बड़खल की विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, तिगांव के विधायक राजेश नागर, हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, भाजपा नेता संदीप जोशी मौजूद रहे। सीता कुटीर के सामने मुख्य पथ पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में सजे-धजे कलाकार लोकधुन पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। उनके हाथों में जगमगाते हुए दीपक रात के अंधेरे में आकर्षक रोशनी प्रकट कर रहे थे।


शोभायात्रा का अवलोकन करने के पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल सूरजकुंड मेले के दिल्ली गेट के समीप बनाए गए सरयू जी के घाट पर पहुंचे, जहां सरयू नदी की पवित्र आरती से वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दृश्य को देख ऐसा लग रहा था, जैसे वास्तव में भगवान श्री राम अयोध्या लौट आए हों, जिनके आगमन की खुशी में देशवासी हर साल दीपावली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे भाव से इस आरती में भाग लिया और प्रभु श्री रामचंद्र  की जय-जय जयकार के साथ इसका समापन किया। उन्होंने आरती में दीपदान लेकर खड़े हुए कलाकारों की ओर हाथ उठाकर उनका हौसला बढ़ाया।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डॉ. राजीव सिंह गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलसचिव नियुक्त

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: होडल अपराध शाखा की टीम ने एक स्विफ्ट कार से 13 देशी कट्टे को किया बरामद, एक तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: अपराध और अपराधी की महिमामंडित करने से बचे लोग ताकि युवा अपराध की और न हो आकर्षित -शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x