Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: बुखारपुर गाँव स्थित वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स फरीदाबाद ने स्वस्थ समुदाय का निर्माण करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत बुखारपुर गाँव स्थित वृद्ध आश्रम में ग्राम पंचायत के सहयोग सेनिशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 53 असहाय और जरूरतमंद बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने बुजुर्गों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर बिना किसी शुल्क के आवश्यक परामर्श दिया।इस अवसर पर रक्तचाप, शुगर, हृदय संबंधी समस्याएं, जोड़ों का दर्द और अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। कई बुजुर्गों को नियमित दवा लेने, संतुलित आहार लेने एवं खासकर सुबह के समय नियमित सैर, व्यायाम करने की सलाह भी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि वृद्धावस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच बहुत जरूरी है क्योंकि छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं समय पर इलाज न मिलने पर गंभीर रूप ले सकती हैं।शिविर में पहुंचे बुजुर्गों, बुखारपुर गाँव की वर्तमान सरपंच मधु और समस्त गाँव के लोगों ने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स की इस पहल की सराहना की।फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नवनीत सिंह छाबड़ा,  ने कहा,इस तरह के शिविरों के आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि उन्हें बेहतर जीवन मिल सके।”

Related posts

भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की ताकत के साथ वैश्विक ख्याति प्राप्त करने वाला देश बन गया है: डॉ. जितेंद्र सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार, चुनाव ड्यूटी मे जुटे 75000 से अधिक सुरक्षाकर्मी: डीजीपी  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रंजिशन प्रदीप की सनसनीखेज हत्या करने के एक मामले में आज दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x