Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस लाइन के एक कवाटर में पति ने पहले हवलदार पत्नी की गला घोंट कर की हत्या,खुद फांसी लगा कर की आत्महत्या।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज पुलिस लाइन में एक सरकारी कवाटर के एक कमरे में पति -पत्नी की लाश मिली हैं, ये सनसनीखेज वारदात की सूचना सुबह लगभग साढ़े 7 बजे सेक्टर -31 थाने की पुलिस को मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति का नाम धर्मेंद्र हैं, जोकि प्राइवेट नौकरी करता था और उसकी पत्नी हरियाणा पुलिस में हेड कॉस्टेबल थी, जिसका नाम सरोज हैं, और उसकी पोस्टिंग फरीदाबाद में थी। दोनों एक साथ फरीदाबाद पुलिस लाइन में एक सरकारी कवाटर में रहते थे। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और पति धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी हेड कॉस्टेबल सरोज की गला घोंट कर हत्या कर दी,

फिर उसने खुद फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। इस सनसनी खेज वारदात की सूचना आज सुबह लगभग साढ़े 7 बजे सेक्टर -31 थाने की पुलिस को लगी, और पुलिस मौके पहुंच कर जांच शुरू की, और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। दोनों के परिवार वालों को इस वारदात की सूचना दे दी हैं और अब उनके फरीदाबाद आने का इंतजार हैं, ताकि आगे की कार्रवाई को किया जा सके, दोनों की उम्र लगभग 34 -35 साल बताया गया हैं।

Related posts

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, दो गिरफ्तार, मृतक के दोस्तों ने की थी ईट से पीट-पीट कर हत्या

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सिलाई सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे- पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इस कार्डियक प्रक्रिया के बारे में उन मरीजों में जागरूकता कम है जिन्हें ओपन हार्ट प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x