Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर मांगता था न्यूड तस्वीरें, फिर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:  दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक महिला मॉडल का इस्तेमाल करने और काम दिलाने के नाम पर महिलाओं का शोषण करने के आरोप में एक शख्स  को गिरफ्तार किया है.पुलिस के मुताबिक, आरोपित मामचंद उर्फ़ दीपक दावा करता था कि वह एक प्रोडक्शन हाउस से जुड़ा हैं  और आगामी वेब सीरीज के लिए नई मॉडल की तलाश कर रहा है.    
 
एक शिकायतकर्ता लड़की ने उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और एक मॉडल के रूप में अपना परिचय दिया. आरोपित  ने लड़की  को बताया कि “वह” आगामी वेब सीरीज के लिए नए मॉडल की तलाश कर रही हैं, और पूछा कि क्या वह “ऑडिशन के लिए अपनी नग्न तस्वीरें भेज सकती है.  17 साल की उस नाबालिग लड़की ने अपनी नग्न तस्वीरें आरोपित  को भेज दी. इसके बाद भी वो लगातार लड़की  से और न्यूड तस्वीरों की मांग करता रहा जिसके बाद लड़की  ने तंग होकर  इंकार कर दिया और आरोपित  को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया.   

बाद में, दो लोगों ने इंस्टाग्राम पर लड़की  से संपर्क किया और धमकी दी कि वे उसकी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर देंगे. इसके बाद आरोपित उससे  और तस्वीर देने के लिए ब्लैकमेल करने लगे.  जांच के दौरान, पुलिस ने आरोपित  के सेलफोन नंबर का पता लगाया. मोबाइल का लोकेशन मिलने के बाद आरोपित  को सुल्तानपुरी में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले, हरियाणा के हिसार में भी एक आपराधिक मामले में आरोपित  को गिरफ्तार किया गया था, पुलिस ने कहा, मामले में आगे की जांच जारी है.  

Related posts

कांग्रेस कार्यकाल में हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर उच्च न्यायालय के फैसले के सम्बन्ध में महाविधवक्ता की राय लेगी सरकार.

Ajit Sinha

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोली कांग्रेस- भाजपा का असली चेहरा सामने आया

Ajit Sinha

क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा धोखाधड़ी से हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha
error: Content is protected !!