Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:लोकसभा आम चुनाव 2024 में लगाए गए विभिन्न कमेटियों के अधिकारियों की कार्यशाला कन्वेंशन में: विक्रम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जिलाधीश कम डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिन अधिकारियों की आगामी लोकसभा आम चुनाव- 2024 में ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन अधिकारियों के दायित्व के बेहतर क्रियान्वयन के लिए वीरवार को प्रातः10:30 बजे स्थानीय सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हॉल में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उनकी ड्यूटियों और उनके जिम्मेदारियों बारे उन्हें विस्तार पूर्वक ट्रेनिंग दी जाएगी।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि ट्रेनिंग कार्यक्रम लोकसभा आम चुनाव- 2024 में जिला फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए लगाए गए नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर ऑफिसर, मजिस्ट्रेट और एमसीएमसी कमेटी, मॉनिटरिंग कमेटी, चुनाव खर्च सहित जिन जिन अधिकारियों की जहां ड्यूटियां लगी है, वह अधिकारी एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Related posts

राजीव ज्योति यात्रा का कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

Ajit Sinha

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम ने फरीदाबाद लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल को प्रमाण पत्र सौंपा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 42 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x