Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने आज रोष प्रदर्शन करते हुए जबर्दस्त नारेबाजी की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के केंद्रीय परिषद के आह्वान पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सेक्टर-23 सर्कल फरीदाबाद के प्राँगण में निगम के प्रबंधक निदेशक डी.एच.बी.वी.एन हिसार के विरोध मे रोष प्रदर्शन करते हुए जबर्दस्त नारेबाजी की गई । फरीदाबाद सर्कल स्तर पर रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा व संचालन का सफल संचालन यूनिट ओल्ड फरीदाबाद के सचिव जयभगवान अन्तिल ने किया । बिजली निगम के एमडी के खिलाफ रोष प्रदर्शन का मुख्य कारण निगम द्वारा जारी की गई ऑनलाइन तबादला नीति का मुख्यतः विरोध था ।

ऑनलाइन तबादला नीति का विरोध करते हुए जारी बयान में प्रदेश महासचिव सुनील खटाना ने बताया की दिनांक 15 जनवरी 2021 को एचएसईबी वर्कर यूनियन की केन्द्रीय कमेटी का शीर्ष मंडल और प्रबंधक निदेशक निगम हिसार के साथ प्रदेश के कर्मचारियों की लाम्बित समस्याओं को लेकर मीटिंग में तबादला नीति पर अनेक बातों पर सहमति बनी थी । जिसमें मुख्य पोर्टल पर ब्लॉक की गई सभी सीटों को खोलना, वह कर्मचारियों की सर्कल से बाहर तबादला नहीं करना रहा था । व गलत तरीके से किये गए तबादलों को वापस लेने का आश्वासन भी दिया गया था और साथ ही कर्मचारियों की कई अन्य प्रकार की समस्याओं को तुरन्त प्रभाव से जल्द समाधान करने की बात कही थी । लेकिन काफी समय बीत जाने के पश्चात निगम मैनेजमेंट द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं पर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया गया है । जिसके कारण कर्मचारियों में आज भारी रोष है ।

आज के विरोध प्रदर्शन से यदि निगम मैनेजमेंट ने प्रदेश के बिजलो कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधान जल्द नही किया या तबादला नीति की विसंगतियों को 18 मार्च 2021 तक दूर करते हुए एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के शीर्ष मंडल को बुलाकर बात नहीं करती तो यूनियन के अगले विरोधरूपी पड़ाव कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी अपने इस आंदोलन को ओर तेज करने के लिए बाध्य होंगे और इसी आक्रोश को आगे बढ़ाते हुए आने वाली दिनांक 19 मार्च 2021 को विद्युत सदन स्तिथ विद्युत नगर हिसार में प्रबंधक निदेशक कार्यालय का घेराव कर अपना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी । प्रदर्शन के मौके पर लेखराज चौधरी, सुनील कुमार, विनोद शर्मा, कर्मवीर यादव, मदनगोपाल, वेदप्रकाश, बृजपाल तँवर, सोनू गोला, वीरसिंह, शौकीन खान, सियाराम, राकेश, राजपाल, दीपक, ओमप्रकाश, सुरेश, सुधीर कौशिक, सोमदत्त भारद्वाज आदि भारी संख्याबल में कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related posts

मूक-बधिर बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही भाजपा सरकार : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha

रिश्वतखोरी मामले में फरीदाबाद के पटवारी और उसके निजी सहयोगी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Ajit Sinha

चंडीगढ़: पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के उत्थान व उज्जवल भविष्य को लेकर हरियाणा पुलिस की सार्थक पहल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!